Lok Sabha Chunav Results 2019: इस वीडियो ने एक महीने पहले ही कर दिया था इशारा...आएगा तो मोदी ही!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नौजवान को बिल्कुल नाटकीय अंदाज में दिग्विजय सिंह अपने पास बुलाते हैं। उससे पूछते हैं कि क्या तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आए। इस पर लड़के ने ऐसा जवाब दिया कि दिग्विजय के साथ ही सभी कांग्रेसी नेताओं के माथे पर बल पड़ गए और उन्होंने लड़के को फौरन मंच से उतार दिया। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से एक लड़के को भीड़ से बुलाकर पूछा-
तुम्हारे खाते में आ गए। आ जाओ। इधर आ जाओ। अकाउंट नंबर ले आओ तुम्हारा। हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे। तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आ गए। आ जाओ बेटे आ जाओ...तेरे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपए दिला दिए।विज्ञापन विज्ञापन
दिग्विजय सिंह की इस बात पर लड़का मंच पर आया और बोला- 'सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी जी ने आतंकवादियों को मारा।' इस पर दिग्विजय सिंह बोले- अरे 15 लाख रुपए आए कि नहीं...। इतना कहना था कि वहां मौजूद कांग्रेस के एक नेता ने लगभग धकियाते हुए लड़के मंच से उतार दिया।