फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2109: Rahul Gandhi targets PM Modi in Patna rally

राहुल पहुंचे बिहार, शत्रुघ्न सिन्हा के लिए पटना साहिब में किया रोड शो

Thu, 16 May 2019 08:29 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 16 May 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2109: Rahul Gandhi targets PM Modi in Patna rally
पटना साहिब में राहुल गांधी का रोड शो - फोटो : सोशल मीडिया - ट्विटर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे। यहां उन्होंने पटना साहिब में पार्टी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए रोड शो किया। इसके अलावा पाटलिपुत्र भी पहुंचे और राजद उम्मीदवार मीसा भारती के लिए चुनावी रैली की।  

विज्ञापन

 


इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाटलिपुत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान न्याय योजना की तारीफ करते हुए कहा, "जैसे ट्रैक्टर में डीजल डाला जाता है वैसे ही न्याय योजना हिंदुस्तान के अर्थव्यवस्था के इंजन में डीजल की तरह होगी, हम डीजल डालेंगे, चाबी घुमाएंगे और हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था फिर से चालू हो जाएगी। लोगों को रोजगार मिलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल ने मोदी को नोटबंदी पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके फैसले से बेरोजगारी बढ़ी है। नरेंद्र मोदी ने गरीबों की जेब से पैसे निकाल लिए। लोगों के पास पैसे नहीं बचे तो उन्होंने शर्ट, पैंट, मोबाइल जैसे सामान खरीदना बंद कर दिया। सामान न बिकने के चलते फैक्ट्रियां बंद हुईं, जिससे उसमें काम करने वाले लाखों युवा बेरोजगार हो गए। हम न्याय योजना लेकर आए हैं। सीधा बैंक में पैसा डालेंगे। गरीबों को पैसा मिलेगा तो वे सामान खरीदेंगे। बंद पड़ी फैक्ट्रियां फिर शुरू होंगी और रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी ने किसानों से वादा किया था कि उन्हें फसल का सही दाम मिलेगा। उन्होंने वादा पूरा नहीं किया। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जाएं और पूछें। मैंने कहा था कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में कर्ज माफ कर देंगे। दो दिन में सारे किसानों का कर्ज माफ हो गया। क्या नीतीश ने आपका कर्ज माफ किया? जहां भी कांग्रेस सरकार बनाती है वहां पहला काम किसानों का कर्ज माफ करने का करती है। हम आपके साथ खड़े हैं। हमारी सरकार किसानों के लिए अलग से बजट बनाएगी।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी कालेधन के खिलाफ लड़ाई की बात करते थे और खुद अनिल अंबानी को राफेल विमान का कॉन्ट्रैक्ट दिलाया। उन्हें देश को जवाब देना चाहिए कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने क्यों बताया कि मोदी ने उनसे कहा था राफेल का कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी को दो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed