फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: West Bengal: BJP booth president were attacked by TMC workers in Siliguri FIR

बंगाल में चुनाव के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप, केस दर्ज

Tue, 30 Apr 2019 10:51 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: West Bengal: BJP booth president were attacked by TMC workers in Siliguri FIR
TMC workers attacks BJP Worker - फोटो : ANI

विज्ञापन

चौथे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए। सिलिगुड़ी के माटीगारा इलाके में एक भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष और उनके भाई को भी गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद दोनों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने उत्तम मंडल सिलिगुड़ी के न्यू कॉलोनी स्थित एक मतदान केंद्र का अध्यक्ष बनाया है। सोमवार को वह अपने भाई गौतम मंडल के साथ थे। इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन दोनों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में उत्तम के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है। 



केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर भी हुआ था हमला

सोमवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान आसनसोल लोकसभा सीट के जेमुआ में एक मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। वहीं, बीरभूम में भी टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आसनसोल से निवर्तमान सांसद और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की गाड़ी पर भी हमला किया गया था। टीएमसी के लोगों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह सुबह से अलग-अलग मतदान केंद्रों पर जा रहे थे, लेकिन जेमुआ में उन्हें घेर लिया गया। उनकी गाड़ी पर हमला किया गया और लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले थे। 

भाजपा और टीएमसी ने की थी आयोग से शिकायत

मतदान के दौरान बंगाल में हो रही हिंसाओं पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला था। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी के अनुसार, उन्होंने निष्पक्ष मतदान के लिए हर हाल में केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने की मांग की थी। वहीं, बीरभूम में एक बूथ पर हुई फायरिंग को लेकर टीएमसी ने भी आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की थी। टीएमसी का आरोप था कि ऐसा कर के केंद्रीय बल मतदाताओं के बीच भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed