फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Vivek Oberoi says Mamata Banerjee is a Dictator

विवेक ओबेरॉय का ममता पर निशाना, कहा- सद्दाम हुसैन जैसा बर्ताव कर रही हैं दीदी

Wed, 15 May 2019 04:34 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 15 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Vivek Oberoi says Mamata Banerjee is a Dictator
विवेक ओबेरॉय-ममता बनर्जी - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार को अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा और प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। उन्होंने ममता के 'लोकतंत्र खतरे में है' ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रिट्वीट किया, "मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं। विडंबना देखिए, कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे खुद तानाशाह दीदी से खतरा है। पहले प्रियंका शर्मा और अब तेजिंदर बग्गा। यह दीदीगीरी नहीं चलेगी।"

विज्ञापन


विज्ञापन



सोशल मीडिया पर बंगाल की भाजपा नेता प्रियंका शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम शेयर किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं कथित तौर पर बग्गा और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है जिसका जिक्र उन्होंने अपने ट्वीट में किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। विवेक इस फिल्म में रीड रोल में हैं। हालांकि चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। अब यह फिल्म चुनाव परिणाम के बाद रिलीज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed