फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: VIP exit poll of Bhopal seat Digvijay singh loosing

VIP EXIT POLL: भोपाल- इस एग्जिट पोल में दिग्विजय को साध्वी प्रज्ञा दे रही हैं मात

Tue, 21 May 2019 08:16 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 21 May 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: VIP exit poll of Bhopal seat Digvijay singh loosing
भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बनाम दिग्विजय - फोटो : Amar Ujala

23 मई को आने वाले नतीजे का इंतजार पूरा देश कर रहा है। उसपर भी इंतजार है दिग्गजों की सीट पर आने वाले नतीजों का। 19 मई को दिखाए गए एग्जिट पोल में अधिकतर एजेंसियों ने एनडीए को बहुमत का अनुमान जताया है। वीआईपी उम्मीदवारों का क्या हाल है, इसपर भी एग्जिट पोल दिखाया गया है और कई नतीजे चौंकाने वाले रहे। हम आपको बता रहे हैं भोपाल लोकसभा सीट का एग्जिट पोल अनुमान। जानिए यहां कौन बाजी मारता दिख रहा है।

विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन


भोपाल लोकसभा सीट उस वक्त ही चर्चा में आ गई जब कांग्रेस ने यहां से दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा। इसके बाद भाजपा ने गहरे मंथन के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर दांव खेला जो मालेगांव धमाके में आरोपी हैं। आज तक - एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट बता रहा है कि यहां दिग्विजय सिंह को हार झेलने पर मजबूर होना पड़ सकता है। पहली बार चुनाव लड़ रहीं प्रज्ञा ठाकुर उन्हें मात देती नजर आ रही हैं। अगर एग्जिट पोल का अनुमान नतीजे में भी नजर आता है तो कांग्रेस और दिग्विजय की ये बड़ी हार होगी और भाजपा की मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी जीत। भाजपा पहले ही कह चुकी है कि उसने साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिग्विजय सिंह के कथित हिंदू आतंकवाद की काट के लिए दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा ने अपने भगवा चेहरे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल में टिकट देकर चौंकाया। साध्वी प्रज्ञा ने आक्रामकता के साथ भावात्मक अंदाज में भी प्रचार किया। इसी ने कांग्रेस और दिग्विजय की चिंता बढ़ाई। साध्वी प्रज्ञा 2008 मालेगांव धमाके में आरोपी रह चुकी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। दिग्विजय पर वह कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं और अपने साथ हुई कथित ज्यादतियों के लिए उन्हें ही जिम्मेदार मानती हैं। साध्वी प्रज्ञा के मैदान में उतरते ही यहां की चुनावी जंग हिंदुत्व की हो गई। एक तरफ दिग्विजय का सॉफ्ट हिंदुत्व था तो दूसरी तरफ साध्वी प्रज्ञा का हार्डलाइन हिंदुत्व। मुकाबला जबरदस्त हुआ। दिग्विजय ने मंदिरों की परिक्रमा कर प्रज्ञा को जवाब देने की भरपूर कोशिश की।  

दिग्विजय ने राज्य में मंदिर-मंदिर घूमकर खुद को हिंदू हितैषी साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उनके पक्ष में कंप्यूटर बाबा ने हठयोग भी किया जिसके लिए उन्हें चुनाव आयोग से नोटिस भी मिला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed