फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Tough Fight on Mumbai North Lok Sabha seat

उर्मिला मातोंडकर का रंग जमता देख भाजपा ने भी तेज किया प्रचार

Fri, 12 Apr 2019 09:49 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 12 Apr 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Tough Fight on  Mumbai North Lok Sabha seat
मुंबई नॉर्थ से उर्मिला मातोंडकर के सामने गोपाल शेट्टी - फोटो : Amar Ujala
राजनीति में नई-नई उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। वहीं इसे देखते हुए भाजपा प्रत्याशी ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है। दूसरी ओर दोनों पक्षों में जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मुंबई लोकसभा सीट पर उर्मिला को उतारा है। उन्हाेंने बोरीवली वेस्ट में अपना चुनावी दफ्तर बनाया है और प्रचार केदौरान खुद को ‘मुंबई ची मुलगी’ (मुंबई की बेटी) बताते हुए वोट मांग रही है। गुरुवार को उन्होंने पोईसर से बोरीवली वेस्ट तक लंबी रैली की और शुक्रवार को कांदीवली वेस्ट में रैली निकाली।
विज्ञापन


पिछली बार शेट्टी से हारे कांग्रेस के संजय निरुपम फिर यहां से उतरने को तैयार नहीं हुए तब कांग्रेस ने उर्मिला को मौका दिया। उधर शुरुआत में उर्मिला को हल्के में ले रहे भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी इस सक्रियता के बाद खुद भी जागे हैं। उर्मिला की रैलियों-जनसंपर्क में दिख रही भीड़ के चलते उन्हाेंने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयानों की बौछार शुरू

शेट्टी ने कहा कि कांग्रेस ने उर्मिला को चेहरा देखकर उम्मीदवार बनाया है। इसके जवाब में कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि वोट देते समय लोग उर्मिला का चेहरा देखेंगे लेकिन काम गोपाल शेट्टी के देखेंगे। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि उर्मिला के समर्थन में प्रचार करेंगे। कुछ अन्य स्थानीय दल बहुजन विकास अघाड़ी, राष्ट्र सेवा दल और जनता दल (सेकुलर) उत्तर मुंबई में उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं।


सीट के बारे में
मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभाएं है: बोरीवली, दहिसर, मगाथाने, कांदीवली (ईस्ट), चारकोप और मलाड (वेस्ट)

पिछला रिकॉर्ड
2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को करीब साढ़े चार लाख वोटों के विशाल अंतर से हराया था।

अन्य वादे
- गोपाल शेट्टी कह रहे हैं कि वह इस क्षेत्र में रिहाइश, सड़कों और शुद्ध पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर फोकस करेंगे।
- उर्मिला इस लोकसभा क्षेत्र में झोपड़पट्टी की समस्याओं को उठाते हुए विकास का नारा बुलंद कर रही हैं। 

डरे हुए हैं गोपाल शेट्टी : उर्मिला

टिप्पणियों के जवाब में उर्मिला का कहना है कि गोपाल शेट्टी ऐसा दो ही वजहों से कर सकते हैं, वे डरे हुए हैं या उनमें आत्मविश्वास की कमी है। उर्मिला ने कहा कि वे और उनकी पार्टी विकास की राजनीति कर रहे हैं, वे खराब टिप्पणियां नहीं कर पाती। वे मानती हैं कि 2019 का चुनाव निर्णायक होने जा रहे हैं। वे मानती हैं कि राहुल गांधी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed