फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Third phase of election high profile candidates Amit shah Rahul gandhi

15 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान संपन्न, तीसरे चरण में हुई 65 फीसदी वोटिंग

Tue, 23 Apr 2019 10:08 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 23 Apr 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Third phase of election high profile candidates Amit shah Rahul gandhi
लोकसभा चुनाव 2019- तीसरा चरण (शाम 5 बजे तक के आंकड़े) - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के तीसरे और सबसे बड़े चरण के लिए मंगलवार को गुजरात और केरल सहित कुल 15 राज्यों में 117 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। रात 9.30 बजे के आंकड़े के मुताबिक इस चरण में कुल 65.79 फीसदी मतदान हुआ। प. बंगाल में इस बार भी बंपर 79.57 फीसदी मतदान हुआ। यहां तीनों चरणों में मतदान प्रतिशत ऊंचा रहा है। सबसे ज्यादा 80.73 मतदान असम में हुआ।  कुल तीन चरणों में अब तक 543 में से 303 सीटों पर मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन

कहां कितना हुआ मतदान (9.30 बजे तक का आंकड़ा) 

उत्तर प्रदेश - 61.40% 
बिहार - 59.97%
प. बंगाल - 79.77%
महाराष्ट्र - 59.09%
गुजरात - 63.67%
केरल - 71.55%
छत्तीसगढ़ - 68.41%
कर्नाटक - 67.44% 
ओडिशा - 60.58%
असम - 80.73%
गोवा - 73.33% 
जम्मू-कश्मीर - 12.86%
दादर और नगर हवेली- 71.43%
दमन और दीव - 71.83% 
त्रिपुरा - 79.57%


आज मतदान के दौरान कई बूथों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें आईं। वहीं, पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान जमकर हिंसा हुई। मुर्शिदाबाद में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं की झड़प में एक मतदाता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


शाम 5 बजे तक वोटिंग-
 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला इस चरण में होगा। मतदान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट अहमदाबाद के एक बूथ पर डाला और कहा कि वोटर आईडी आतंकवादियों के आईईडी से अधिक शक्तिशाली है। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भी अहमदाबाद के एक बूथ पर अपना वोट डाला। गुजरात (26) और केरल (20) की सभी सीटों के अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र की 14-14, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो सीटों और दादर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान हुआ। 

त्रिपुरा पूर्व सीट के लिए भी मतदान हुआ जहां पहले वोटिंग 18 अप्रैल को होने वाली थी। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में अनंतनाग लोकसभा सीट के एक हिस्से में भी वोटिंग हुई जहां तीन चरणों में चुनाव हो रहा है। इसके साथ ही मतदान ओडिशा, गुजरात और गोवा की कुछ विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ।  

देश में कई बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं। केरल में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केरल से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नमथनम प्रमुख उम्मीदवार हैं। वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में हैं। 

हालांकि विभिन्न स्थानों से ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें आईं लेकिन गडबड़ी ठीक होने के बाद मतदान शुरू हो गया। गुजरात में एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुछ बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की शिकायतें थीं। गर्मी के बावजूद राज्य में कई बूथों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक मानेक ने कहा कि कुछ ईवीएम को तकनीकी खराबी की शिकायतों के बाद बदल दिया गया।

कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की खबरों के बीच मंगलवार को असम के चार लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने वोट डाला। धुबरी, कोकराझार (सु), बारपेटा और गौहाटी संसदीय क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कुछ स्थानों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी थीं।

असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक हरेकृष्ण डेका ने आरोप लगाया कि लक्षित नगर एल पी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद वीवीपीपैट की जो पर्ची निकली उस पर उनके द्वारा डाले गए वोट से उलट दूसरे उम्मीदवार का नाम था। डेका के आरोप पर निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता एक निर्धारित प्रारूप में पीठासीन अधिकारी को इस आशय का घोषणा प्रस्तुत करें और घोषणा की सत्यता साबित करने के लिए एक परीक्षण वोट दे।

तीसरा चरण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भाजपा और कांग्रेस प्रमुखों के भाग्य का फैसला करेगा। शाह गुजरात के गांधीनगर से पार्टी उम्मीदवार हैं जहां से पिछली बार लालकृष्ण आडवाणी निर्वाचित हुए थे। गांधी अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे चरण में लगभग 18.56 करोड़ मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed