तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप के जन्मदिन पर काटा केक, बड़े भाई को बताया कृष्णा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में पार्टी की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के जन्मदिन पर उनके साथ केक काटते नजर आए। तेजस्वी ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, ''कृष्णा मेरे बड़े भाई तेज प्रताप यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। वह बेहद ही प्यारे व्यक्ति हैं। उनके जीवन में प्रेम व खुशियों के लिए कामना करता हूं।''
Wishing a very Happy Birthday to my “Krishna” elder brother @TejYadav14 Bhai, one of the sweetest person I’ve ever known.” Wishing abundant happiness, love and life! pic.twitter.com/jC5HKuF4Ib
विज्ञापन
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 16, 2019
इस फोटो को ट्वीट कर तेजस्वी ने एक तरह से भाई-भाई के बीच विवाद की खबरों को शांत करने की कोशिश की है। लेकिन जन्मदिन के जश्न में दिखी भाईचारे की तस्वीर आगे भी कायम रह पाती है या नहीं, ये वक्त बताएगा
हाल ही में बिहार में सीट बंटवारे से नाराज तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाया था। तेज प्रताप ने अपने समर्थकों के लिए शिवहर और जहानाबाद की दो सीटें मांगी थीं। साथ ही कहा था कि भाई-भाई में लड़ाई कराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है, युवाओं से चलती है, ऐसे लोगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
तेज प्रताप ने कहा था- सारण लालू जी की सीट रही है, मां की सीट रही है। हम माता से निवेदन करते हैं कि वो उस सीट से लड़ें, नहीं तो मैं निर्दलीय लड़कर जीतूंगा। हम लालू-राबड़ी मोर्चा के जरिए लड़ेंगे। चुनाव में निष्पक्ष लोगों को उम्मीदवार बनाएंगे। जीतकर लालू जी का आशीर्वाद लेंगे।