फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Sunny Deol says I do not care about opponents criticism

मैं पंजाब का हूं, मुझे विरोधियों की आलोचना की परवाह नहीं: सनी देओल

Tue, 07 May 2019 06:05 PM IST
Trainee Trainee भाषा,गुरदासपुर
भाषा,गुरदासपुर Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 07 May 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Sunny Deol says I do not care about opponents criticism
सनी देओल - फोटो : ani

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सनी देओल का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और विरोधियों की ओर से यह कहे जाने से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुए हैं कि वह बाहरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पंजाब के हैं और उनका ताल्लुक यहीं से है। इस सीट पर सनी का मुकाबला मौजूदा सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है।

विज्ञापन


सनी ने बताया, लोग मुझसे इस बारे में (बाहरी कहे जाने पर) सवाल पूछते रहते हैं और मैं कहता हूं कि मैं यहां कही जा रही बातों का जवाब देने नहीं आया हूं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान सनी ने कहा, मैं यहां काम करने और लोगों की सेवा के लिए आया हूं। मैं यहां अपना काम करने आया हूं। मेरा काम लोगों और मेरे क्षेत्र को समझना है।
विज्ञापन


जानेमाने अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र के बेटे सनी पर विपक्ष आरोप लगा रहा है कि उन्हें पंजाब के बारे में कोई समझ नहीं है। विपक्षी पार्टियां उन्हें बाहरी और पैराशूट उम्मीदवार करार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी आजकल एसयूवी या मिनी ट्रक में रोड शो कर रहे हैं, जिसमें अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है। उनके साथ भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेता भी होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर वह कभी लोगों को शर्मिंदा नहीं करेंगे और कभी उनसे विश्वासघात नहीं करेंगे। सनी ने कहा कि उन्होंने मेरे प्रति जो प्रेम दिखाया है, वह शानदार है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो लोगों के गम उनसे लेकर उन्हें खुश करता हूं। यह मेरा स्वभाव है। सनी ने कहा कि मैं नया-नया आया हूं, लेकिन मैं जिद्दी हूं और मैंने जो तय किया है, वह हासिल करूंगा। 


गौरतलब है कि ‘जिद्दी’ सनी की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़ ने सनी पर आरोप लगाया है कि उन्हें पंजाब के मुद्दों की समझ नहीं है। जाखड़ ने कहा, राजनीति गंभीर काम है, कोई टाइम पास गतिविधि नहीं है। इस आरोप पर सनी ने कहा, मैं पंजाब का हूं और यहीं से ताल्लुक रखता हूं। विरोधियों के जो मन में आए वो बोलें, लेकिन इससे मुझ पर असर नहीं पड़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed