फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Sadhvi goes to Mahakal temple says wants to see country safe

टिकट मिलते ही साध्वी प्रज्ञा पहुंचीं महाकाल मंदिर, कहा- दिग्विजय मेरे लिए चुनौती नहीं

Thu, 18 Apr 2019 08:19 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 18 Apr 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Sadhvi goes to Mahakal temple says wants to see country safe
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Twitter

भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार रात महाकाल मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनके लिए चुनौती नहीं हैं। लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म के बीच युद्ध की तरह है और जीत धर्म की ही होगी। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक मतदाताओं को लेकर साध्वी ने कहा कि मैं देश की बात करती हूं। देश सुरक्षित देखना चाहती हूं, यही धर्म है। धर्म का मतलब सिर्फ और सिर्फ पूजा नहीं होता है। कुछ लोग धर्म की आड़ में नाटक करते हैं। लेकिन जनता सब देख रही है। साध्वी से मिलने के लिए मंदिर के बाहर उनके समर्थक भी पहुंचे थे जिन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


बता दें कि साध्वी 1996 से लेकर 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संगठन मंत्री रही हैं। साध्वी उस दौरान 'मिस मालवा' प्रतियोगिता भी जीत चुकी हैं। उनका महाकाल मंदिर से शुरू से ही जुड़ाव रहा है, वह मंदिर हमेशा आती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed