फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rabri Devi writes open letter to Bihar public mentions Lalu

राबड़ी देवी का सोशल मीडिया पर पत्र, 'जनता लेगी लालू यादव को प्रताड़ित करने का बदला'

Sat, 04 May 2019 06:11 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 04 May 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rabri Devi writes open letter to Bihar public mentions Lalu
राबड़़ी देवी - फोटो : फेसबुक

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। राबड़ी देवी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने आज बिहारवासियों के लिए सोशल मीडिया पर पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सरकार पर लालू यादव को जेल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


राबड़ी ने पत्र में क्या लिखा है?

लालूजी को तानाशाहों द्वारा बार-बार इसीलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने वंचित, उपेक्षित और उत्पीड़ित वर्गों की लड़ाई लड़ी। वह समाज में समानता लेकर आए। देश में बड़े से बड़े घोटाले हुए पर कब किस मुख्यमंत्री को साजिश का बहाना बनाकर फंसाया गया।
विज्ञापन


एक ही मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुए घोटाले को पहले अप्रत्याशित रूप से अलग-अलग केस बनाकर अलग-अलग सजा सुनाई गई और सारी सजाओं को एक साथ चलने के बजाय एक के बाद एक चलने का फरमान सुनाया गया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो चिंतनीय स्वास्थ्य के आधार पर जमानत के रास्ते बंद कर दिए गए। अपने खर्च पर भी अपने पसंद के अस्पताल में इलाज नहीं करवाने दिया गया। जब इलाज के लिए उन्हें एम्स जाना पड़ा तो अपने खर्च पर हवाई जहाज का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लालूजी को जेल मैन्युअल और मानवाधिकार का हनन करते हुए किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पूरे परहेज से बनाया हुआ घर का खाना खाने नहीं दिया जा रहा। दस कदम दूर जांचघर में उनके स्वास्थ्य संबंधी सूचक जानने के लिए उनके सैम्पल नहीं भेजे जा रहे। आखिर मोदी-शाह की क्या मंशा है?

अगर नीतीश कुमार और मोदी का वश चले तो लालू जी को कल ही फांसी चढ़ा दें। जनता असहाय और मूकदर्शक नहीं है। जनता सब पहचान रही है। अभी हम जनता की अदालत में हैं और जनता लालूजी के साथ हो रहे अत्याचारों का बदला लेगी।

लालू ने पत्र में क्या लिखा था?

इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहारवासियों के लिए जेल से पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था- गुरू गोलवलकर के चेले लोग आप दलित-बहुजन को मिटाने की हर संभव कोशिश करेंगे। जागते रहना है और बाबा साहब और महात्मा फुले का अलख जगाते हुए इन्हें दिल्ली से खदेड़ देना है। 


बता दें कि लालू प्रसाद को नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक के चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। ये मामले 1990 के दशक के हैं जब झारखण्ड बिहार का हिस्सा था। लालू को पशुपालन विभाग के खजाने से धन निकालने पर जेल की सजा हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed