महज एक वोटर के लिए बनाया गया मतदान केंद्र, जानिए कौन है ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के जूनागढ़ के गिर जंगल में मात्र एक वोटर के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदाता भरतदास बापू ने कहा कि सरकार ने एक वोट के लिए मतदान केंद्र बनाया है। मैं मतदान कर चुका हूं और यहां मतदाताओं की उपस्थिति सौ फीसदी रही है। सभी जगह सौ फीसदी मतदाताओं की उपस्थिति के लिए मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि जाएं और वोट करें।
Gujarat:A polling booth in Gir Forest has been set up for 1 voter in Junagadh.Voter Bharatdas Bapu says,“Govt spends money for this polling booth for 1 vote.I've voted&it's 100% voter turnout here.For 100% voter turnout everywhere,I request all to go&vote.” #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/N0xYNKSK0S
— ANI (@ANI) April 23, 2019विज्ञापन
2019 लोकसभा चुनाव में अभी तक का यह पहला मामला है जब किसी मतदान केंद्र पर सौ फीसदी मतदान हुआ है, हालांकि इसकी वजह ये है कि यहां महज एक ही मतदाता है।
चुनाव आयोग और भारत सरकार मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। इस जागरुकता अभियान में खास लोग भी शामिल हैं। कर्नाटक चुनाव आयोग ने पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। लोगों के अंदर जागरुकता बढ़ भी रही है।