फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Political parties gives ticket to candidate who faces criminal charges

पहले चरण में खूब उतरे आपराधिक छवि के उम्मीदवार, देखें किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया टिकट

Thu, 11 Apr 2019 08:02 AM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Thu, 11 Apr 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Political parties gives ticket to candidate who faces criminal charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

राजनीति के अपराधीकरण को रोकने की चर्चा खूब होती है, लेकिन जब टिकट बांटने की बारी आती है तो कोई भी दल अपराधियों को टिकट देने से पीछे नहीं हटता। कल यानी गुरुवार को पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए भी पार्टियों ने जिन उम्मीदवारों को खड़ा किया है, उनमें अपराधी नेताओं की संख्या काफी ज्यादा है। 

विज्ञापन


अपराधियों को टिकट बांटने में भाजपा हो या कांग्रेस, हर दल आगे है। हालांकि अपराधी उम्मीदवारों को खड़ा करने में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया सबसे आगे है। उसके पचास फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं जिसमें 38 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।    
विज्ञापन


चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर ने अपने अध्ययन में खुलासा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण में 36 फीसदी (कुल 83 उम्मीदवारों में से 30) अपराधी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें 16 यानी 19 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर मामले चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कुल 83 में से 35 यानी 42 फीसदी अपराधी उम्मीदवारों को टिकट थमाया है जिनमें 22 यानी 27 फीसदी पर गंभीर मामले चल रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने इस चरण में 32 उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें आठ पर आराधिक, और चार पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed