फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi Rally in Tamilnadu and karnataka, attacks on congress, Rahul

तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी- सबरीमाला मामले में खतरनाक गेम खेल रही कांग्रेस और मुस्लिम लीग

Sat, 13 Apr 2019 03:37 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi Rally in Tamilnadu and karnataka, attacks on congress, Rahul
Narendra Modi in tamilnadu rally - फोटो : ANI

तमिलनाडु के रामनाथपुरम में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने सबरीमाला मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस, कम्युनिस्ट और मुस्लिम लीग खतरकनाक गेम खेल रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर संसद में सरकार ने महिलाओं की गरिमा में बिल पास कराया, लेकिन कांग्रेस, डीएमके और मुस्लिम लीग इसका विरोध करती रही। 

इससे पहले तमिलनाडु के थेनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और डीएमके गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ दिन पहले डीएमके सुप्रीमो ने एक 'नामदार' को प्रधानमंत्री उम्मीदवार पेश किया, लेकिन उनके महामिलावटी साथियों में से कोई उस नामदार को पीएम पद के लिए मानने को तैयार नहीं है। ऐसा क्यों है, इसलिए क्योंकि सभी  कतार में हैं और प्रधानमंत्री पद का ख्वाब देख रहे हैं। 
विज्ञापन

 
अपना भाषण शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग कांड की 100वीं बरसी पर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तमिलनाडु के दिवंगत नेताओं एमजीआर और जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को ऐसे नेताओं पर गर्व है, जिन्होंने गरीबों के लिए काम किया। 

पीएम मोदी ने पी. चिदंबरम का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि हम सभी इस बात के गवाह हैं कि पिता वित्त मंत्री बनता है और बेटा देश लूटता है। जब भी उनकी सरकार बनी है, उन्होंने हमेशा लूटा है। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed