लोकसभा चुनाव 2019: असम में बोले पीएम मोदी- राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना चाहती है कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री का कहना है कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना चाहती है। मोदी ने असम के मंगलदाई में अपने चुनावी रैली के दौरान यह बात कही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी स्थित को मजबूत करने के लिए एक और घोटाले सामने लाई है। यह 'तुगलक रोड चुनावी घोटाला' है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बात राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवादी संगठनों की हो तो क्या किसी भी तरह का समझौता किया जा सकता है? मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना चाहता है।
PM Modi in Mangaldai, Assam: Can there by any compromise when it comes to national security and dealing with terrorist outfits? But unfortunately, opposition wants to weaken the nation's security.
विज्ञापन विज्ञापन
Our armed forces displayed their might but the Congress is seeking proofs pic.twitter.com/SbrePryj9i
— ANI (@ANI) April 11, 2019
मोदी ने एक बार फिर बालाकोट हमले को लेकर कांग्रेस के सबूत मांगने पर पार्टी का घेराव किया और कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने अपना प्रदर्शन किया लेकिन कांग्रेस सबूत मांग रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार मोदी सरकार से पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक में आतंकियों की मौत का आकंड़ा मांग रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम के सिल्चर रैली में कहा कि हवा रुख किस तरफ बह रहा है, ये आपके उत्सव से साफ पता चल रहा है।
PM Narendra Modi in Silchar, Assam: Hawa ka rukh kis taraf beh raha hai, ye aapke utsaah se saaf pata chal raha hai. pic.twitter.com/ZKvvTAMIpy
— ANI (@ANI) April 11, 2019