फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 PM Modi flew 1.5 lakh km and addressed 142 public rallies during campaign 

पीएम मोदी ने चुनाव अभियान के दौरान किया 1.5 लाख किमी का सफर, 142 रैलियों को किया संबोधित

Sat, 18 May 2019 08:07 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 PM Modi flew 1.5 lakh km and addressed 142 public rallies during campaign 
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 1.5 लाख किमी. हवाई सफर तय किया। देशभर में कुल 142 रैलियों को संबोधित किया। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दी। प्रधानमंत्री का चुनाव अभियान बिना रुके 51 दिन जारी रहा और उनकी एक भी रैली रद्द नहीं हुई। बता दें कि 19 मई को आखिरी चरण के लिए मतदान है और सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। पीएम मोदी की आखिरी रैली मध्यप्रदेश के खरगौन में थी। 

विज्ञापन


पीएम ने मेरठ से शुरू किया था चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को मेरठ से अपना चुनाव अभियान शुरू किया था। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 46 डिग्री के तापमान में भी अपना प्रचार जारी रखा जो कि सराहनीय है। शाह ने मोदी के प्रचार अभियान को आजादी के बाद सबसे कड़ा और मेहनती चुनाव प्रचार अभियान भी बताया। मोदी ने एक दिन में चुनाव अभियान के दौरान पांच जनसभाओं को तक संबोधित किया।
विज्ञापन


खुद पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मेरठ से चुनाव अभियान की शुरुआत करने की वजह 1857 की क्रांति थी। इस शहर से ही इस क्रांति की शुरुआत हुई थी, इसलिए चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए मेरठ को चुना गया। जबकि चुनाव अभियान को मध्यप्रदेश के खरगौन में इसलिए समाप्त किया गया क्योंकि यहां 1857 की क्रांति में क्रांतिकारी भीमा नायक को फांसी की सजा हुई थी। अमित शाह ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 161 सभाएं और 18 रोड शो किए। शाह ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत 28 मार्च मार्च से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल गांधी ने किया 1.25 लाख किमी का सफर, 153 रैलियों को किया संबोधित
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 153 रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने हर दिन करीब तीन रैलियों को संबोधित किया। राहुल ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान 1.25 लाख किमी का सफर तय किया। इस तरह राहुल गांधी ने रैलियों और जनसभाओं में 50 दिन बिताए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed