{"_id":"5ccc0785bdec2207382f95c0","slug":"lok-sabha-chunav-2019-naxal-attacks-on-bjp-office-in-jharkhand-before-amit-shah-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में अमित शाह की रैली से पहले आईईडी विस्फोट, भाजपा दफ्तर को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड में अमित शाह की रैली से पहले आईईडी विस्फोट, भाजपा दफ्तर को पहुंचा नुकसान
Fri, 03 May 2019 03:01 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 03 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले के दो दिन बाद ही झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को एक आईईडी विस्फोट हो गया। ये विस्फोट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें माओवादियों की भूमिका हो सकती है। विस्फोट से भाजपा दफ्तर के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है। इस धमाके से भाजपा कार्यालय में रखी चुनाव सामग्री जलकर खाक हो गई। अमित शाह की रैली आज खूंटी के कचहरी मैदान में दोपहर 2 बजे होनी तय थी लेकिन फैनी चक्रवात की वजह से उनकी रैली रद्द हो गई।
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खरसावां में शुक्रवार तड़के चार सशस्त्र व्यक्ति पार्टी कार्यालय पहुंचे और आईईडी लगाने से पहले उन्होंने भवन के अंदर के सो रहे दो या तीन लोगों को खींच कर बाहर निकाला। विस्फोट के तरीके को देखते हुए इसे माओवादियों की हरकत माना जा रहा है।
विज्ञापन
खरसावां खूंटी संसदीय सीट के अंतर्गत आता है। यहां से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर छह मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
(इनपुट- भाषा)