फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Kamalnath says i have trust on Congress MLA

कमलनाथ बोले- 10 विधायकों को दिया गया पैसे और पद का लालच, मुझे सभी पर पूरा भरोसा

Tue, 21 May 2019 04:04 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 21 May 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Kamalnath says i have trust on Congress MLA
CM Madhya Pradesh Kamal Nath - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश मेें विधायकों के कांग्रेस का साथ छोड़ने की खबरों के बाद सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों पर पूरा भरोसा जताया है। कमलनाथ ने कहा कि मुझे कांग्रेस के सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। मेरे 10 विधायकों ने कहा है कि दल बदलने के लिए लगातार उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें पैसे और पद का लालच दिया जा रहा है।

विज्ञापन
 


लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद मध्यप्रदेश की सियासी फिजा बदल सी गई है। एग्जिट पोल में एनडीए को मिल रहे बहुमत को देखते हुए कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता गंवा सकती है। कांग्रेस के कुछ विधायक अपना पाला बदल सकते हैं। सोमवार को ही भाजपा विधायक दल के नेता गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि राज्य सरकार अल्पमत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार निर्दलीय और सपा-बसपा के विधायकों के समर्थन से चल रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच सीटों से बहुमत से दुूर रह गई थी। 


राज्य में 231 विधानसभा सीटें हैं, बहुमत के लिए 116 विधायकों की जरूरत होती है। कांग्रेस के पास फिलहाल 113 विधायक ही हैं, जबकि चार निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा के विधायक ने कांग्रेस की सरकार को समर्थन दिया है। भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता के करीब जाकर भी सरकार बनाने से चूक गई थी। भाजपा के पास 109 सीटें हैं। भाजपा यहां बहुमत से 6 सीट पीछे रह गई थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed