फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: fani cyclone effects west bengal,mamata banerjee election campaign cancelled

फैनी तूफान से मझधार में फंसी ममता बनर्जी की नैया, आज और कल की चुनावी रैलियां रद्द

Fri, 03 May 2019 11:59 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 03 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: fani cyclone effects west bengal,mamata banerjee election campaign cancelled
Mamata Banerjee(File Photo) - फोटो : PTI

ओडिशा से शुरू हुआ फैनी तूफान का असर पश्चिम बंगाल में भी हो रहा है। चक्रवाती तूफान फैनी को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुक्रवार और शनिवार की रैलियां रद्द कर दी गई हैं। ममता बनर्जी शुक्रवार को खड़गपुर में ही ठहरेंगी। वहां तटीय इलाके के पास से वह हालातों पर नजर रखेंगीं। 

विज्ञापन

 




मालूम हो कि तूफान को लेकर ओडिशा के साथ-साथ बंगाल में भी अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को विशेष तरह की हिदायतें दी जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में पिछले चार चरणों में 18 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं, जबकि आगे के तीन चरणों में 24 सीटों पर चुनाव होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने शुक्रवार सुबह अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि अगले 48 घंटे के लिए उन्होंने अपनी सभी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने लिखा कि साइक्लोन फैनी से संभावित खतरों की मॉनिटरिंग के लिए वह लगातार हालातों पर नजर बनाई हुई हैं।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि अगले दो दिनों तक अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। सरकार हर संभव कदम उठा रही है। पश्चिम बंगाल के दीघा में तैनात एनडीआरएफ की टीम ने दत्तापुर और ताजपुर से 52 बच्चों सहित कुल 132 लोगों को निकाला। इन सभी को राहत शिविर भेज दिया गया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed