{"_id":"5cdc2095bdec22072b5a5864","slug":"lok-sabha-chunav-2019-election-commission-takes-action-on-bengal-violence-removes-chief-secy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, प्रचार का समय घटाया, कई अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, प्रचार का समय घटाया, कई अधिकारियों का तबादला
Thu, 16 May 2019 06:57 AM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 16 May 2019 06:57 AM IST
सार
- आयोग ने माना कि प्रचार को ज्यादा समय दिया तो कानून व्यवस्था और बिगड़ सकती है।
- आयोग ने अपने फैसले के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के तीन फैसलों का भी हवाला दिया है।
- आयोग ने सीआईडी के एडीजी और गृह विभाग के प्रधान सचिव को भी हटाया
विज्ञापन
ममता पर चुनाव आयोग सख्त
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के 25 घंटे बाद चुनाव आयोग ने बुधवार रात दो बड़े फैसले लिए। आयोग ने पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर तय समय से 19 घंटे पहले गुरुवार रात 10 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद करने का आदेश दिया। चुनाव प्रचार समय से पहले रोकने का देश में यह पहला मामला है।
आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए संविधान के अनुच्छेद 324 में मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह कार्रवाई की है। दूसरी ओर, आयोग ने राज्य के एडीजी सीआईडी और गृह विभाग के प्रधान सचिव को भी हटा दिया है। आखिरी चरण में 19 मई को बंगाल समेत 59 सीटों पर मतदान होना है। अन्य 50 सीटों पर प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए संविधान के अनुच्छेद 324 में मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह कार्रवाई की है। दूसरी ओर, आयोग ने राज्य के एडीजी सीआईडी और गृह विभाग के प्रधान सचिव को भी हटा दिया है। आखिरी चरण में 19 मई को बंगाल समेत 59 सीटों पर मतदान होना है। अन्य 50 सीटों पर प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे बंद होगा।
विज्ञापन
इन लोकसभा क्षेत्रों में गुरुवार रात 10 के बाद प्रचार बंद
- दम दम
- बारासात
- बशीरहाट
- जयनगर
- मथुरापुर
- जाधवपुर
- डायमंड हार्बर
- दक्षिण कोलकाता
- उत्तर कोलकाता
फैसले का कारण: अफसरों और मतदाताओं में भय का माहौल बना हुआ है
बंगाल के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त ने 13 मई को हालात का जायजा लिया था। उन्होंने रिपोर्ट सौंपी कि चुनावी तैयारियां तो आयोग के मुताबिक चल रही हैं, लेकिन जब सभी प्रत्याशियों को प्रचार के लिए बराबर और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल देने की बात आती है तो जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा। चुनाव अफसरों और लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन