{"_id":"5cb1dddebdec2214422fc224","slug":"lok-sabha-chunav-2019-devendra-fadnvis-says-mns-has-become-a-no-candidate-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फड़णवीस का पलटवार, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना हैं राज ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम फड़णवीस का पलटवार, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना हैं राज ठाकरे
Sat, 13 Apr 2019 08:16 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वह ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना हैं।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार प्रताप पाटिल चिखलीकर के पक्ष में नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए फड़णवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बारे में कहा कि वह “उनसे” (‘उम्मीदवार नसलेली सेना’(उम्मीदवार रहित पार्टी) बन गई है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे दूसरे की शादी में नाच रहे हैं।
विज्ञापन
मनसे प्रमुख ने शुक्रवार को नांदेड़ में एक रैली में मोदी और फड़णवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति तनावपूर्ण है और उसके क्षेत्र पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन फड़णवीस ने गोदावरी नदी के पानी को गुजरात की तरफ मोड़ने का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन
ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि फड़णवीस “थोपे गए” मुख्यमंत्री हैं। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए फड़णवीस ने कहा कि ठाकरे को चुनाव नहीं लड़ना है और इसलिए वह अपने दावों के लिए साक्ष्य प्रस्तुत किए बिना कुछ भी बोल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राज ठाकरे कहते हैं कि मैं थोपा गया मुख्यमंत्री हूं। हालांकि मुझे राज्य के लोगों ने थोपा है। उन्होंने राजनीतिक तौर पर आपके अस्तित्व को खत्म कर दिया और आपको घर बिठा दिया।