फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Congress has become weak in seven states in the North-East

उत्तर-पूर्व के सातों राज्यों में अलग-थलग हुई कांग्रेस, कभी बोलती थी तूती

Mon, 18 Mar 2019 12:17 PM IST
आसिम खान रीता तिवारी, अमर उजाला
रीता तिवारी, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 Mar 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Congress has become weak in seven states in the North-East
प्रतीकात्मत तस्वीर - फोटो : PTI

पू्र्वोत्तर के सात में से छह राज्यों में कांग्रेस की तूती बोलती थी, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में पार्टी अलग-थलग पड़ती नजर आ रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 25 में से आठ सीटें जीती थीं। अब उसके सामने उन्हें बचाने की चुनौती है। वर्ष 2014 में पूर्वोत्तर के बदले माहौल में भाजपा का कब्जा लगातार बढ़ता रहा है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने पहले असम गंवाया, फिर मणिपुर। यह सिलसिला अरूणाचल, मेघालय और मिजोरम तक जारी रहा। 

विज्ञापन


त्रिपुरा में कभी मुख्य विपक्षी रही कांग्रेस बीते विधानसभा में खाता भी नहीं खोल पाई। नागालेंड में भी यही हुआ। अब छटपटा रही कांग्रेस भाजपा को निशाना बना रही है। उसकी दलील है कि लोग एनडीए सरकार से आजिज आ चुके हैं। पूर्वोत्तर कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष और मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा आरोप लगाते हैं कि भाजपा पूर्वोत्तर को भी जम्मू-कश्मीर बनाना चाहती है। 
विज्ञापन


नागरिकता (संशोधन) विधेक पारित होने की स्थिति मे इलाके की परिस्थिति के बारे मे कल्पना करना भी मुश्किल था। इस विधेयक और एनआरसी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है, लेकिन अब उसके पास सहयोगी कहां बचे हैं? चुनाव के बाद कई सहयोगी बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 लोकसभा में 8 खास सीटें

मेघालय की तूरा
गुवाहाटी
असम की सिलचर
डिब्रूगढ़
धुबड़ी
कालियाबोर सीट
अरूणाचल पश्चिम
नगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed