फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Congress demands EC to act on Yogi Adityanath alleged hate speech

योगी-माया पर चुनाव आयोग की कार्रवाई से कांग्रेस खुश, कहा-नफरत के बोल पर लगा ताला

Mon, 15 Apr 2019 06:49 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 15 Apr 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Congress demands EC to act on  Yogi Adityanath alleged hate speech
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर तीन दिनों तक रोक लगाने पर खुशी जताते हुए कहा कि 'नफरत के बोल' वाली जुबान पर ताला लग गया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि 'नफरत के राग अलापने वालों पर जुबान पर चुनाव आयोग ने ताला लगाया। हमारी शिकायत पर यह हुआ है। हमें खुशी है कि हमारी शिकायत पर आयोग ने यह कदम उठाया है।" उन्होंने कहा कि बिष्ट जी (योगी) और भाजपा से जुड़े कुछ अन्य लोग अपने संवैधानिक पद का दुरुपयोग करते हैं । अब उस पर आंशिक रूप से रोक लग गई है।

विज्ञापन


सिंघवी ने दावा किया कि मूल बात है कि ऐसे व्यक्ति अपने और अपनी पार्टी के फायदे के लिए जो होता है वो कह देते हैं। ये लोग चेतावनी को सम्मान के तमगे की तरह लेते हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती को सांप्रदायिक बयान देने के कारण अलग अलग अवधि के लिये चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है। आयोग ने सोमवार को इस बारे में आदेश जारी कर योगी को मंगलवार (16 अप्रैल) को सुबह छह बजे से अगले 72 घंटे तक और मायावती को इसी समय से अगले 48 घंटे तक किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेने से रोक दिया है। मायावती को उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक जनसभा के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से एक पार्टी को वोट नहीं देने की अपील करने पर आयोग ने चुनाव आचार संहिता का दोषी पाया था। जबकि योगी को मेरठ में एक जनसभा में ‘अली’ और ‘बजरंग बली’ से जुड़े विवादित बयान देने के कारण आचार संहिता का दोषी करार देते हुये भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने की चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed