फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BSP-SP alliance giving BJP tough fight in UP

पूर्वांचल: भाग्य ईवीएम में और सरकार बनाने की कवायद दिल्ली में शुरू

Fri, 17 May 2019 09:38 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: शशिधर पाठक Updated Fri, 17 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BSP-SP alliance giving BJP tough fight in UP
नरेंद्र मोदी-अखिलेश यादव- मायावती - फोटो : amar ujala

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, आखिरी घंटा। चिलचिलाती दिनभर की धूप, थकान भरा मौसम और इसके बावजूद कार्यकताओं जोश उछाल मार रहा है। गाजीपुर में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा तो मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल ने देश में फिर मोदी सरकार बनाने की इच्छा शक्ति दिखाई है। निजी बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य को लोकसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला साफ दिखाई दे रहा है। आखिरी चरण में पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने भी पूरा जोर लगा दिया है, लेकिन अधिकांश भाजपा के कार्यकर्ता मान कर चल रहे हैं कि दिल्ली में खिचड़ी सरकार बन सकती है।

विज्ञापन


राम गोविंद त्रिपाठी कहते हैं कि बस 48 घंटे की बात है। 19 मई को सुबह मतदान शुरू होते ही भाग्य ईवीएम में बंद होना शुरू हो जाएगा। त्रिपाठी का कहना है कि सातवें चरण के मतदान के साथ ही दिल्ली में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो जाएगी। इलाहाबाद के ज्ञानेश्वर शुक्ला संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनमें मोदी सरकार बनने का पूरा जोश दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


हालांकि शुक्ला का मानना है कि हर सीट पर सपा और बसपा गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी है। बनारस में मेरठ के सुधीर अग्रवाल डटे हैं। सुधीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार करने आए हैं। सुधीर का कहना है कि लोगों को भले स्थिति 2014 वाली न दिखाई दे रही हो, लेकिन प्रधानमंत्री ऐतिहासिक अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। हालांकि सुधीर इसका एक बड़ा कारण प्रधानमंत्री के खिलाफ अच्छा उम्मीदवार न होना भी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कह रहा है उत्तर प्रदेश का गणित

19 मई को उत्तर प्रदेश की महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव सुरक्षित, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबट्र्सगंज सुरक्षित सीटों पर मतदान होना है। इनमें वाराणसी की सीट को छोड़कर शेष सभी पर गठबंधन का उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहा है। वाराणसी की सीट पर प्रियंका गांधी के रोड-शो के बाद लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। समझा रहा है कि अल्पसंख्यक, बड़ी संख्या में भूमिहार, ब्राह्मण और व्यापारियों का एक वर्ग कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को समर्थन दे सकता है।  


इसी तरह से कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह भी अपने क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में हैं। बलिया में वीरेन्द्र सिंह मस्त को तो गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा को कड़ी चुनौती का सामना कर पड़ रहा है। गोरखपर में मंदिर का उम्मीदवार न होने के कारण रविकिशन की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल सब पर भारी हैं। हालांकि गठबंधन के उम्मीदवार ने उन्हें कड़ी चुनौती दे दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed