फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah hits out at Congress in Jharkhand

झारखंड में बोले अमित शाह- देश के सामने दो विकल्प, एक ओर नरेंद्र मोदी तो दूसरी ओर सत्ता के स्वार्थी

Sat, 27 Apr 2019 12:54 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP President Amit Shah hits out at Congress in Jharkhand
अमित शाह - फोटो : Twitter

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के पलामू रैली में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि महामिलावट वालों के पूरे टोले का मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार करना है। झारखंड में एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया गया। यहां की गरीब जनता का पैसा कांग्रेस पार्टी खा गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने दो विकल्प हैं- एक ओर दिन-रात मेहनत करने वाला, देश को सुरक्षा देने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और दूसरी ओर सत्ता के स्वार्थ के कारण इकट्ठा हुए लोगों का टोला है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि इस देश को एक निर्णायक फैसले करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। सबसे बड़ी बात है कि संवेदनशील प्रधानमंत्री देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। 70 साल देश पर राज करने वाली सरकारों ने 50 करोड़ गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। मैं उनको पूछना चाहता हूं कि आपने देश के गरीब, दलित, आदिवासी के लिए क्या किया? मोदी सरकार ने पांच साल में देश की सात करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ करोड़ परिवारों को शौचालय देकर माताओं-बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है। 2.5 करोड़ गरीबों को घर देने का नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। कांग्रेस गरीबी उन्मूलन की बात करती है। इनकी पांच पीढ़ी यही बात कहती आई है, लेकिन गरीबी नहीं हटा पाई। मोदी जी ने तय किया है कि 2022 तक देश के हर घर में बिजली, शौचालय, गैस का सिलेंडर और पीने का पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार ने करीब 35 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी है। कृषि विकास दर जो 4 प्रतिशत था उसे 19 प्रतिशत करने का काम रघुवर दास जी की सरकार ने किया है। झारखंड में पूरे देश को समृद्ध करने जैसे खनिज हैं। झारखंड तो समृद्ध है लेकिन कांग्रेस सरकार में झारखंडी गरीब रहा। झारखंड में रघुवर जी की सरकार बनी और केंद्र में मोदी जी की सरकार बनी, तब जाकर झारखंड का विकास हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed