फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP felicitates Amit Mali who praised surgical strike

दिग्विजय के मंच से सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ करने वाले शख्स का भाजपा ने किया सम्मान

Tue, 23 Apr 2019 10:18 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:  BJP felicitates Amit Mali who praised surgical strike
अमित माली - फोटो : ANI

भोपाल में दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में पीएम मोदी और सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ करने वाले शख्स अमित माली का भाजपा ने आज सम्मान किया। दिग्विजय ने अमित को स्टेज पर बुलाया था और पूछा था कि क्या उसके खाते में 15 लाख रुपये आए? इस पर अमित ने सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ कर डाली। 

विज्ञापन


आज भोपाल में भाजपा ने अमित माली को बुलाकर फूलों से अभिनंदन किया। अमित माली ने इस दौरान कहा, "दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या आपके खाते में 15 लाख रुपये आ गए। इस पर मैंने हाथ उठाया और स्टेज पर गया और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बताया। इसके बाद मुझे नीचे उतार दिया गया।" अमित ने कहा कि मंच से नीचे उतारे जाने के बाद किसी ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। 
विज्ञापन


 
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने एक रैली में पूछा था कि क्या यहां कोई है जिसके खाते में 15 लाख रुपये आए हैं, इस पर अमित ने अपना हाथ उठाया। सिंह ने अमित को स्टेज पर बुलाया और पूछा कि क्या उसके खाते में 15 लाख रुपये आए, इस पर अमित ने कहा- पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मारा। यह सुनते ही दिग्विजय ने उसे स्टेज से जाने को कहा। 

गौरतलब है कि दिग्विजय, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed