फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Azam khan again gave controversial statements

आजम खान के फिर बिगड़े बोल, अब कहा- आपके वालिद की मौत में आया था...

Mon, 15 Apr 2019 05:37 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 15 Apr 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Azam khan again gave controversial statements
azam khan

समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान ने एक बार फिर विवादित बोल बोले हैं। आजम खान ने मध्य प्रदेश के विदिशा में मीडिया के सवाल पर विवादित बयान दिया। आजम खान ने मीडिया के सवाल पर कहा- आपके वालिद की मौत में आया था! दरअसल, आजम खान से इस दौरान जया प्रदा को लेकर दिए उनके विवादित बयान को लेकर सवाल किया जा रहा था। इस पर आजम खान गुस्सा हो गए और फिर से विवादित बयान दे डाला। आजम खान यहां पूर्व राज्य सभा सांसद मुनव्वर सलीम के अंतिम संस्कार में आए थे। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि इससे पहले आजम खान ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर बेहद ही विवादित बयान दिया था। इस पर आजम खान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इसके अलावा भाजपा समेत ही कई दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी उनके जया प्रदा पर दिए बयान की कड़ी आलोचना की। शीला दीक्षित ने उनके बयान को बेहद ही निंदनीय बताते हुए फौरन कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, अमर सिंह ने आजम खान को राक्षस तक कह डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


खुद जया प्रदा ने भी आजम खान को उनके विवादित एवं अमर्यादित बयान के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई। जया प्रदा ने चुनाव आयोग से आजम खान की उम्मीदवारी रद्द करने की अपील करते हुए कहा है कि वह आजम खान के डर से रामपुर छोड़कर नहीं जाएंगी। उन्हें हराकर बताएंगी की जया प्रदा क्या है। जया प्रदा ने कहा कि आजम खान अगर चुनाव जीतते हैं तो लोकतंत्र का क्या होगा। उनका चुनाव रद्द किया जाए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed