फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Arun Jaitley hits out Priyanka Gandhi and Congress

अरुण जेटली बोले, प्रियंका को वाराणसी से नहीं लड़ाने के कांग्रेस के फैसले से निराश हूं

Thu, 25 Apr 2019 10:15 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Arun Jaitley hits out Priyanka Gandhi and Congress
अरुण जेटली - फोटो : Facebook

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रियंका गांधी को वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को लेकर कांग्रेस की खिंचाई की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- प्रियंका गांधी को वाराणसी से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को लेकर मैं कांग्रेस पार्टी के निर्णय से काफी निराश हूं। पिछले दो महीने से वह (प्रियंका गांधी) सार्वजनिक जीवन में हैं। भारत बदल गया है और अब वंशवाद कोई मायने नहीं रखता है। प्रियंका गांधी के चुनाव नहीं लड़ने से साफ हो गया है कि वंशवाद के क्या मायने हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण जेटली कांग्रेस पार्टी को लेकर ट्विटर पर काफी आक्रामक अंदाज में दिखे। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, प्रियंका गांधी के दावे का मिथक टूट गया है। भारत की पारंपरिक होशियारी है- बंद मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की। अभी तक यह मिथक था कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से फर्क पड़ेगा। आज इस मिथक ने अपनी अहमियत खो दी है। 



पिछले कुछ दिनों से अटकलें थीं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन आज कांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को चुनावी मैदान में उतार के उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। कुछ दिन पहले एक समर्थक ने कहा था कि आप (प्रियंका गांधी) रायबरेली से चुनाव लड़ें, जिसपर प्रियंका गांधी ने कहा था कि वाराणसी से क्यों नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed