फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah dinner party, special menu for NDA allies leaders,Uddhav,Nitesh

नीतीश-ठाकरे के लिए लिट्टी-चोखे का जायका, अमित शाह की डिनर पार्टी में सबके लिए खास इंतजाम

Tue, 21 May 2019 03:45 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 21 May 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah dinner party, special menu for NDA allies leaders,Uddhav,Nitesh
अमित शाह ने एनडीए के सहयोगियों को दिया भोज - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आने के बाद भाजपा बेहद ही उत्साहित नजर आ रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल में एनडीए को 300 से अधिक सीटें जाती दिख रही है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं को मंगलवार को डिनर पर आमंत्रित किया है। शाह के इस शाही डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान समेत एनडीए के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगेगा। इस शाही पार्टी में सभी नेताओं के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मेन्यू में हर नेता के लिए उनकी पसंदीदा डिश तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, डिनर में शामिल होने आ रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए खास तौर पर महाराष्ट्र के जायके में पगे पकवान बनाए जा रहे हैं. इसमें पूरनपोली भी शामिल है। हालांकि, बताया जा रहा है कि ठाकरे इस समय यूरोप में हैं।  देर शाम तक उनके मुंबई लौटने की उम्मीद है। यदि वो डिनर में नहीं पहुंच पाए, तो उनके प्रतिनिधि के तौर पर शिवसेना के सुभाष देसाई शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए अमित शाह ने डिनर में खास व्यवस्था की है। कहा जा रहा मेन्यू में बिहार के दो व्यंजनों को शामिल किया गया है। नीतीश कुमार को लिट्टी चोखा के साथ सत्तू भी परोसा जाएगा।



नॉर्थ ईस्ट के शामिल हो रहे नेताओं के लिए भी अमित शाह के डिनर में खास ख्याल रखा गया है। उनके लिए खास पकवानों का भी इंतजाम किया गया है। साथ ही पंजाब के काली दल के नेता भी इस डिनर में शिरकत करेंगे इसलिए डिनर में पंजाबी तड़का भी लगेगा।

भाजपा कार्यालय का कहना कि इस डिनर में कोशिश की गई है कि अलग-अलग राज्यों से आए नेता हर तरह के स्वाद को चख सकें। साथ ही एनडीए इस डिनर से ये संदेश भी देने की कोशिश करेगा कि हम अलग अलग राज्यों में काम करते हैं, लेकिन हम सब एक परिवार की तरह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed