फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah and Yogi Adityanath campaign in west Bengal

अमित शाह का ममता पर हमला, कहा- दीदी आतंकियों से ईलू-ईलू करिए, वहां से गोली चली तो यहां से गोला चलेगा

Mon, 22 Apr 2019 04:47 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 22 Apr 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah and Yogi Adityanath  campaign in west Bengal
Amit Shah-Yogi Adityanath - फोटो : ANI

देश में लोकसभा चुनाव का महौल अब तीखा होता जा रहा है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में चुनावी रैली से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के राज में घुसपैठिए दीमक की तरह बंगाल को खा रहे हैं। हमारी सरकार बनने के बाद एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि आप मुझे बताइये हमारे 40 जवानों को मारने वालों पर बम गिराने चाहिए या उनसे बात करनी चाहिए। ममता दीदी आपको आतंकियों से इलू-इलू करना है करिए। लेकिन ये भाजपा सरकार है अगर वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।
विज्ञापन


अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को ममता दीदी बंगाल की जनता तक पहुंचने नहीं दे रही हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इन योजनाओं का लाभ अगर यहां की जनता को मिलने लगा तो मोदी जी और भी लोकप्रिय हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


योगी भी जमकर बरसे
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंश्चिम बंगाल के बनगांव में जनसभा में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार द्वारा फैलाई जा रही अराजकता औैर उपद्रव की वजह से यहां लोकतंत्र खतरे में हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। यहां आज कोई भी निवेश करने को राजी नहीं है। यदि कोई किसी तरह निवेश करने आता है तो तृणमूल कांग्रेस के गुंडे उन्हे परेशान करते हैं।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने दुर्गा पूजा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में रजिस्टर कराने के लिए सिफारिश की है। जबकि ममता दीदी ने दूर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, राम नवमी सबमें प्रतिबंध लगाने का काम किया है। ममता बनर्जी के राज में घुसपैठिए दीमक की तरह बंगाल को खा रहे हैं, हमारी सरकार बनने के बाद एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे।


मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और भाजपा के बीच जबरदस्त चुनावी जंग छिड़ी है। भाजपा ने यहां लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के बावजूद पश्चिम बंगाल से केवल दो सीटें ही जीती थीं। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। लोकसभा की पांच सीटों पर मंगलावर को तीसरे चरण में मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed