फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockheed says U.S. may take 'fresh look' at its India F-16 plan

ट्रंप साइड इफेक्ट: भारत में एफ-16 लड़ाकू विमानों का निर्माण खटाई में पड़ा

Fri, 10 Feb 2017 07:00 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ नई दिल्ली / वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ नई दिल्ली / वाशिंगटन Updated Fri, 10 Feb 2017 07:00 AM IST
विज्ञापन
Lockheed says U.S. may take 'fresh look' at its India F-16 plan

अमेरिका की रक्षा कंपनी ‘लॉकहीड मॉर्टिन’ चाहती है कि भारत को एफ-16 युद्धक जेट विमानों के उत्पादन की दिशा में आगे काम किया जाए। इसके तहत भारत में ही विमानों का उत्पादन करने की योजना है, लेकिन कंपनी को लगता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इस प्रस्ताव पर नए सिरे से विचार कर सकता है। फिलहाल व्हाइट हाउस ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन


पेंटागन से एफ-16 विमानों के लिए नए ऑर्डर नहीं होने के कारण ‘लॉकहीड’ की योजना पांचवीं पीढ़ी के एफ-35 लड़ाकू विमानों के उत्पादन के बजाय टैक्सास प्लांट को मजबूती देने की है। जब तक भारत सरकार वायुसेना की जरूरतों के हिसाब से सैकड़ों विमानों के ऑर्डर देने पर सहमत होती है, ‘लॉकहीड’ भारत में एफ-16 का उत्पादन करना चाहेगी। जबकि ट्रंप चाहते हैं कि विदेशों में निर्माण करने वाली अमेरिकी कंपनियां अपने देश में वापस लौटें और अमेरिका में उत्पादन बढ़ाकर विदेशों में उसकी बिक्री करें। 
विज्ञापन


‘लॉकहीड’ के मामले में एफ-16 विमानों को भारतीय वायुसेना के लिए निर्माण करने की योजना है जिसे अमेरिका में नहीं बेचा जाना है। कंपनी के मुताबिक भारत को विमान बिक्री के संबंध में कंपनी ने ट्रंप की ट्रांजिशन और शासकीय टीम के अलावा अमेरिकी कांग्रेस से भी योजना पर बात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि - हमने ट्रंप प्रशासन को वर्तमान प्रस्ताव के बारे में बता दिया है जिस पर भारत से संवाद बनाने के लिए ओबामा प्रशासन ने भी सहमति जताई थी। लेकिन हमें लगता है कि ट्रंप प्रशासन अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से इस मसले पर नए सिरे से विचार कर सकता है।

अमेरिकी कंपनियों में है पीएम के मेक इन इंडिया की हनक

Lockheed says U.S. may take 'fresh look' at its India F-16 plan
भारत में उत्पादन करने से अमेरिका में कम नहीं होंगे रोजगार संसाधन
अमेरिकी रक्षा कंपनी ‘लॉकहीड’ ने कहा है कि भारत में एफ-16 विमानों के संयोजन की दिशा में आगे बढ़ने से अमेरिका में रोजगार कम नहीं होंगे। कंपनी के मुताबिक भारत में यदि विमानों का संयोजन होता है तो इसके लिए अमेरिका में कम से कम 200 इंजीनियरों को रोजगार देना पड़ेगा ताकि भारत में उत्पादन को आसान बनाया जा सके। यह भी बताया गया है कि भारत में शिफ्टिंग के बाद एफ-16 के पार्ट्स बनाने वाले अमेरिका के 800 अन्य कामगार भी अपना रोजगार अच्छे ढंग से जारी रख सकेंगे। 

अमेरिकी कंपनियों में है पीएम के मेक इन इंडिया की हनक
‘लॉकहीड’ इस बात से चिंतित हैं कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया योजना का लाभ उठाने के लिए स्वीडिश कंपनी ने पहले ही स्थानीय रूप से भारत में अपना उत्पादन करने का ऑफर दे दिया है। दुनिया की दूसरी बड़ी रक्षा कंपनियां भी भारत का रुख करने को आतुर हैं। ऐसे में यदि ‘लॉकहीड’ कंपनी को भारत में जाने से रोका गया तो इसका बड़ा नुकसान होगा। अमेरिका की यह दिग्गज कंपनी जिस तरह से चिंतित है उससे यही संकेत मिलते हैं कि अमेरिका में मेक इन इंडिया कार्यक्रम की हनक कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed