{"_id":"5e96a21b8ebc3e6fe8311ca0","slug":"lockdown-police-arrested-father-of-stella-maris-church-allegedly-for-gathering-people-conducting-mass","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए पादरी और छह अन्य गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए पादरी और छह अन्य गिरफ्तार
Wed, 15 Apr 2020 11:38 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विलिंग्डन द्वीप में एक गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए बुधवार को एक पादरी को गिरफ्तार किया गया। पादरी पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान धार्मिक आयोजन करने पर प्रतिबंध संबंधी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन
Police have arrested Fr. Augustine Palayil, priest of Stella Maris Church in Willingdon Island in Kochi, allegedly for gathering people and conducting mass. 6 devotees have also been arrested for participating in it: SHO, Harbour Janamaithri Police #Kerala #CoronavirusLockodown
— ANI (@ANI) April 15, 2020विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि स्टेला मैरिस चर्च में बुधवार सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए फादर ऑगस्टीन के साथ अन्य छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और केरल महामारी रोग अध्यादेश की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद पादरी और अन्य को थाने में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
