फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will There be Another Lockdown in India in 2022: Night Curfew in UP and MP, Know What is Open What is Closed

Lockdown Possible in 2022?: इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू, यहां जानें कहां क्या-क्या हुआ बंद

Fri, 24 Dec 2021 12:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Dec 2021 12:51 PM IST
सार

देश एक बार फिर से लॉकडाडन की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ता जा रहा है राज्य नए-नए प्रतिबंध फिर से लागू कर रहे हैं। रात्रिकालीन कर्फ्यू जैसी पाबंदियां कई राज्यों में लागू कर दी गई हैं, इसके अलावा भी कई प्रतिबंध निर्धारित किए गए हैंं...

विज्ञापन
Will There be Another Lockdown in India in 2022: Night Curfew in UP and MP, Know What is Open What is Closed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

क्या देश में फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है? क्या अस्पतालों से फिर से वैसी ही तस्वीरें सामने आएंगी, जिन्हें कोई देखना नहीं चाहता। खैर, यह सब तो आने वाले दिनों और हमारी व आपकी सजगता पर निर्भर करता है, लेकिन गंभीर बात यह है कि देश एक बार फिर से पाबंदियों के दौर से गुजर रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद अब यूपी में भी कई प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन


नाइट कर्फ्यू, सार्वजनिक आयोजनों पर रोक, त्योहारों पर पाबंदियां और होटल-रेस्टोरेंट में कई तरह के प्रतिबंध का दौर फिर से लौट आया है। सबसे पहले मध्य प्रदेश ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया तो उसके बाद उत्तर प्रदेश में भी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। शनिवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक यह कर्फ्यू लागू रहेगा। यही स्थिति मध्य प्रदेश में भी है। आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक 17 राज्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट फैल चुका है। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। राज्य के सभी शहरों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगवाने वाले 18 साल से ऊपर के लोगों को सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्वीमिंग पूल, क्लब, स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को दोनों डोज अनिवार्य कर दिए गए हैं। उन्हें ड्यूटी पर भी आना होगा। इसके साथ ही महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती में भी श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में भी 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक किसी को नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही शादियों में भी 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। 

दिल्ली 
दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते क्रिसमस व नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। रेस्टोरेंट व होटलों में ज्यादा भीड़ इकट्ठी होने पर भी मनाही है। इसके साथ ही कई प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। वहीं शादियों में 200 लोगों की अनुमति होगी। 

विज्ञापन

कर्नाटक 
कर्नाटक में होटलों व पब में नए साल व क्रिसमस को देखते हुए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। होटलों, रेस्टोरेंट व पब में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर पाबंदी लागू की गई है। इसके अलावा नए साल पर भी डीजे या विशेष पार्टी की अनुमति नहीं है। 


महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में राज्य सरकार आज नए दिशा निर्देश जारी कर सकती है। इससे पहले पूरे राज्य में धारा 144 लागू की गई है। केवल पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही दुकानों या सार्वजनिक परिवहन में प्रवेश करने की अनुमति है। कमर्शियल परिसर के मालिकों को 200 से अधिक लोगों की सभा के लिए अपने वार्ड अधिकारियों से अनुमति की आवश्यकता होगी।

गुजरात
गुजरात में भी रात्रि  कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। जिम और रेस्तरां 75 प्रतिशत क्षमता पर काम कर सकते हैं, जबकि सिनेमा हॉल में 100 प्रतिशत क्षमता की अनुमति है।

17 राज्यों में फैल चुका है संक्रमण 
कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन और ज्यादा भयानक होकर सामने आया है। बदले स्वरूप से विशेषज्ञ तक सहम गए हैं और इस नए वैरिएंट को डेल्टा से भी पांच गुना ज्यादा संक्रामक बता रहे हैं। देखते ही देखते यह संक्रमण दुनिया के कई देशों तक पहुंच गया है। इधर, भारत में भी यह अब तक 17 राज्यों में फैल चुका है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 360 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। गुरुवार को तो संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ और एक साथ 84 मरीज सामने आए।

कहां कितने मरीज 
 
राज्य   मरीज 
महाराष्ट्र      88
दिल्ली  67
तेलंगाना      38
तमिलनाडु        34
कर्नाटक            31
गुजरात  30
केरल          27
राजस्थान    22
हरियाणा                04
ओडिशा                        04
जम्मू व कश्मीर        03
पं. बंगाल            03
आंध्र प्रदेश    04
उत्तर प्रदेश              02
चंडीगढ़                01          
लद्दाख  01
उत्तराखंड      01
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed