फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown in Tamil Nadu extended till March 31due to surge in coronavirus

तमिलनाडु में कोरोना का कहर जारी, 31 मार्च तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

Sun, 28 Feb 2021 10:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Feb 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Tamil Nadu extended till March 31due to surge in coronavirus
लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इस अधिसूचना के तहत जिला प्रशासन को कोरोना से संबंधित प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस और नगरपालिका अधिकारियों को कंटेंमेंट जोन में अधिक से अधिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सके।

विज्ञापन


लॉकडाउन के तहत सरकारी-निजी कार्यालय, दुकानें और औद्योगिक प्रतिष्ठान अलग-अलग समयावधि में कम संख्या में कर्मचारियों की ही उपस्थिति रहेगी। सरकार ने कहा है कि प्रशासन कोरोना संबंधित उचित व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए लोगों से मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का ध्यान रखने की अपील करे। इस अधिसूचना में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को और 10 वर्ष से छोटे बच्चे से सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं डीजीसीए द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाई गई रोक राज्य में भी लागू होगी।

विज्ञापन



तमिलनाडु में कोरोना के 479 नए मामले
तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमण के 479 नए मामले सामने आए वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। तमिलनाडु में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8.51 लाख हो गई है वहीं मृतकों की संख्या 12,496 हो गई। 

तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का ऐलान
भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। तमिलनाडु में छह अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed