{"_id":"606b70ab8ebc3ec79c6af7f8","slug":"lockdown-imposed-in-bangladesh-after-increase-corona-virus-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : संक्रमण बढ़ने के बाद बांग्लादेश में सात दिन का लॉकडाउन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का कहर : संक्रमण बढ़ने के बाद बांग्लादेश में सात दिन का लॉकडाउन
Tue, 06 Apr 2021 01:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:49 AM IST
सार
- दुनिया में 13.20 करोड़ संक्रमित, मृतक संख्या 28.67 लाख पार
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के मद्देनजर देश में सोमवार से सात दिनी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस लॉकडाउन के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। इस बीच, दुनिया में 13.20 करोड़ लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 28.67 लाख की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, लॉकडाउन का नियम देश में सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले पिछले 24 घंटे में देश के भीतर 7,087 नए मामले सामने आए जो देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं, जबकि इसी अवधि मं 53 की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कुल मामले 6,37,364 हैं, जबकि कुल मौतें 9,266 हैं।
विज्ञापन
चीनी टीके से नेपाल में शुरू होगा दूसरा टीकाकरण
नेपाल में टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में चीन द्वारा दान किए टीकों का इस्तेमाल सात अप्रैल से शुरू किया जाएगा। अभियान का पहला चरण भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अनुरूप अनुदान सहायता के तहत मुहैया कराए गए ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीके की 10 लाख खुराकों के साथ जनवरी में शुरू हुआ था। नेपाल में संक्रमण के कुल मामले 2,77,944 हैं जबकि 3,032 लोगों की जान जा चुकी है।