Lockdown effect: कैब सेवा कंपनी उबर का मुंबई ऑफिस स्थायी रूप से हुआ बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से लगे लॉकडाउन के कारण हो रहे घाटे से उबरने और वैश्विक लागत को कम करने के लिए कैब सेवा प्रदाताकंपनी उबर ने अपनी मुंबई ऑफिस को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। हालांकि उसकी कैब सेवाएं जारी रहेंगी। कर्मचारियों को कंपनी ने दिसंबर तक घर से काम करने का निर्देश दिया है।
हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारियों को अगले साल मुंबई में किसी अन्य कार्यालय में भेजा जाएगा या नहीं। कंपनी मुंबई में अपनी राइड्स सेवा को जारी रखेगी।
वैश्विक लागत कम करने के लिए लिया फैसला
बता दें कि लंबे समय से लॉकडाउन लगे होने के काऱण कंपनी को भारी घाटा हो रहा था। इसी घाटे से उबरने और वैश्विक लागत कम करने के लिए कंपनी को इस तरह के कठोर फैसले लेने पड़े। उबर के वैश्विक स्तर पर कुल 6,700 कर्मचारी हैं। इसमें से भारत में उसने 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है।
वैश्विक स्तर पर कंपनी ने 3700 कर्मचारियों की छंटनी की है। बीते महीने उबर ने इन कर्मचारियों को जूम के जरिए वीडियो कॉल कर कहा था कि कोविड-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है और इस वजह से कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.