फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LK Advani Birthday Greetings PM Modi and others wished Bharat Ratna Lal Krishna Advani hindi news updates

LK Advani Birthday: भारत रत्न आडवाणी का जीवन के 98वें वसंत में प्रवेश, पीएम मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Sat, 08 Nov 2025 07:47 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 08 Nov 2025 07:47 AM IST
सार

देश के पूर्व गृह मंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए। जीवन के 98वें वसंत में प्रवेश करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक्स पर लिखे पोस्ट में पीएम मोदी ने आडवाणी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन
LK Advani Birthday Greetings PM Modi and others wished Bharat Ratna Lal Krishna Advani hindi news updates
पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आज यानी आठ नवंबर को 98 वर्ष के हुए आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने उन्हें दूदर्शी, विद्वान और स्टेट्समैन बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी का जीवन देश के विकास को मजबूत करने को समर्पित रहा है। 

विज्ञापन


अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना
पीएम मोदी ने देश के पूर्व गृह मंत्री आडवाणी के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा, 'उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और अटल सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।'

विज्ञापन

Image
लगभग एक शताब्दी का अनुभव: भारत में अभूतपूर्व योगदान
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से आडवाणी को साल 2024 में सम्मानित किया गया था। इससे पहले साल 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आडवाणी सबसे ज्यादा समय तक भाजपा अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1927 में पाकिस्तान में जन्म हुआ
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनके पिता पेशे से एक उद्यमी थे। शुरुआती शिक्षा उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के सिंध प्रांत में डीजी नेशनल स्कूल में दाखिला लिया।

आडवाणी को उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री समेत कई हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई अन्य सियासी हस्तियों ने भी आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजे। उन्हें शुभकामना संदेश देने वाले लोगों उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल रहे। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'एक प्रतिष्ठित राजनेता और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के मार्गदर्शक, आडवाणी जी ने अपना जीवन राष्ट्र की प्रगति, एकता और सांस्कृतिक समरसता के लिए समर्पित कर दिया है। अपने गौरवशाली करियर के दौरान, उन्होंने स्थायी आदर्शों, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके अथक प्रयासों ने पीढ़ियों को सत्यनिष्ठा, देशभक्ति और निस्वार्थ कर्तव्य के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया है।'

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र को समर्पित जीवन का जिक्र किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आडवाणी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना भी की।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी आडवाणी के साथ अपनी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'राष्ट्र निर्माण में उनका दृष्टिकोण और योगदान लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मुझे उनकी छत्रछाया में काम करने का सौभाग्य मिला। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आभारी हूं।'


पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी भाजपा के वयोवृद्ध राजनेता को 98वें जन्मदिन की बधाई दी।


पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जनसंघ के दिनों से लेकर आपकी ऐतिहासिक यात्रा, देश की सेवा करने की आकांक्षा लेकर सार्वजनिक जीवन में कदम रखने वाली भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।'


पूर्व राज्यपाल और तमिलनाडु में भाजपा अध्यक्ष रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी आडवाणी के साथ पुरानी स्मृतियों को साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed