बंगाल में पीएम मोदी बोले, दीदी अगर कुछ गलत नहीं किया तो डर क्यों रही हो
{"_id":"5c553dedbdec2273724c46b4","slug":"live-updates-pm-narendra-modi-arrives-in-thakurnagar-will-address-rally","type":"live","status":"publish","title_hn":"बंगाल में पीएम मोदी बोले, दीदी अगर कुछ गलत नहीं किया तो डर क्यों रही हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 02 Feb 2019 12:21 PM IST
अमित मंडल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, ठाकुरनगर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, ठाकुरनगर
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:35 PM, 02-Feb-2019
मुझे जो पानी पी-पीकर कोसा जाता है। उसकी वजह है कि मैं कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं। यह लोग इतना बौखला गए हैं कि जांच एजेंसियों को बंगाल आने से मना कर रहे हैं। दीदी अगर कुछ गलत किया नहीं है तो डरने की जरुरत क्या है?
03:23 PM, 02-Feb-2019
आज दुनिया इस सच्चाई को जानती है कि टीएमसी की सरकार उन परियोजनाओं को हाथ ही नहीं लगाती जिनमें सिंडिकेट का शेयर ना हो और जहां मलाई ना मिलती हो।
विज्ञापन
03:22 PM, 02-Feb-2019
यहां जगाई-मथाई, सिंडिकेट और ट्रिपल T कल्चर को चुनौती देने वाला कोई नहीं था, इसलिए पश्चिम बंगाल की परंपरा और महान संस्कृति से खिलवाड़ करने की इनको छूट मिल गई। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि भाजपा सामान्य जन की, किसानों की, गरीबों की और बेटियों की आवाज बनकर खड़ी है।
03:21 PM, 02-Feb-2019
जो लोग 4 साल पहले तक एक दूसरे का मुंह नहीं देखते थे वो कोलकाता में चौकीदार को हटाने के लिए शपथ ले रहें थे। घोटालों और धोखाधड़ी में लिप्त इन लोगों को चौकीदार पसंद नहीं है।
03:21 PM, 02-Feb-2019
10 साल पहले कांग्रेस सरकार ने दावा किया था कि उसने किसानों का 52,000 करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया। इतने पैसे से हम भी कर्ज़माफी का शोर मचा सकते थे, लेकिन हमारी नीयत साफ है जिसका परिणाम किसान हित में आई ये परमानेंट योजना है।
03:19 PM, 02-Feb-2019
इन्होने शिक्षा पर भी टैक्स लगा दिया है, जिसका नाम है ट्रिपल T टैक्स, यानी तृणमूल टोलबाजी टैक्स। कॉलेज में एडमिशन हो, टीचर की भर्ती या ट्रांसफर हो, लोग बताते हैं कि हर जगह ये ट्रिपल T टैक्स लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 02-Feb-2019
कल बजट में किसानों के लिए भी बहुत बड़ी योजना की घोषणा की गई है। इस योजना का नाम है ‘पीएम 'किसान सम्मान निधि योजना'। इसके अंतर्गत देश के 12 करोड़ से अधिक छोटे किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए जाएंगे, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
03:18 PM, 02-Feb-2019
आजाद भारत के इतिहास में किसी भी सरकार किसानों के लिए इतनी बड़ी और लाभकारी योजना नहीं लाई है जैसा कि प्रधानमंत्री किसाम सम्मान निधि के अंतर्गत किया गया है। हम सीमांत किसानों को 6,000 रुपये की सहायता प्रदान करते हुए लगभग 75,000 करोड़ रुपये खर्च करने का इरादा रखते हैं। मध्यमवर्ग के लोग अब दवाईयों, घुटने की सर्जरी और दिल के स्टेंट्स पर हजारों रुपये बचा सकते हैं।
03:14 PM, 02-Feb-2019
देश में लंबे समय से एक मांग उठ रही थी कि 5 लाख रु तक की आय को टैक्स से मुक्त किया जाए, इस मांग को पूरा करने का काम हमारी सरकार ने किया है और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 5 लाख रु तक की सालाना आय पाने वालों को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है। यह केवल न्यू इंडिया का ट्रेलर है अभी बहुत कुछ होना बाकी है।
03:11 PM, 02-Feb-2019
बीते साढ़े 4 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बजट में बड़ी वृद्धि की गई है। लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां की सरकार विकास की परियोजनाओं को लेकर रत्ती भर भी गंभीर नहीं है।