Budget 2019 Live: मोदी सरकार का चुनावी दांव, बजट में दिखा 'सबका साथ, सबका विकास'
{"_id":"5c53bd03bdec220c1b13f534","slug":"live-updates-piyush-goyal-will-present-interim-budget-today-in-parliament","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget 2019 Live: मोदी सरकार का चुनावी दांव, बजट में दिखा 'सबका साथ, सबका विकास'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 01 Feb 2019 08:59 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:59 AM IST
खास बातें
- 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों के खाते मे हर साल 6 हजार रुपये
- आपदा पीड़ित किसानों को ब्याज में 5 फीसदी तक की छूट
- असंगठित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का एलान, हर महीने 3 हजार की पेंशन
- मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ का आवंटन
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:36 PM, 01-Feb-2019
स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया। एफडी के टैक्स पर 40 हजार तक ब्याज नहीं लगेगा। 6.5 लाख तक की बचत पर टैक्स नहीं लगेगा।
12:31 PM, 01-Feb-2019
देश के विकास में टैक्सपेयर का योगदान। टेक्सपेयर के पैसे से 50 करोड़ भारतीयों का भला हुआ। टैक्स रिफॉर्म का कुछ फायदा मिडिल क्लास को मिलेगा। 5 लाख तक की आय वालों को टैक्स में छूट। लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगे। पहले यह सीमा ढाई लाख रुपये थी।
FM Piyush Goyal: Individual taxpayers having annual income upto 5 lakhs will get full tax rebate pic.twitter.com/6IMInkr4Kb
— ANI (@ANI) February 1, 2019
विज्ञापन
12:26 PM, 01-Feb-2019
कम महंगाई लेकिन तेज गति से विकास हो रहा है। अगले साल का खर्च 3.36 लाख करोड़ रुपये होगा।
12:19 PM, 01-Feb-2019
इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ। डिजिटल अर्थव्यवस्था पर जोर रहेगा। शिक्षा व्यवस्था वैज्ञानिक आधार पर बढ़ेगी। हर किसी के पास अपना घर होगा। 8 साल बाद 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी।
12:10 PM, 01-Feb-2019
घर खरीदने पर जीएसटी घटाने पर विचार हो रहा है। इसका फैसला जीएसटी काउंसिल करेगी। इनकम टैक्स पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार काले धन को खत्म करेगी। कालेधन के खिलाफ सरकार कड़े कानून लाई।
12:02 PM, 01-Feb-2019
टैक्स कलेक्शन 12 लाख करोड़ रुपये हुआ। टैक्स रिटर्न भरने वाले बढ़कर 6.85 करोड़ हुए। टैक्स कलेक्शन का पैसा गरीबों के विकास में लगा। 99.94 प्रतिशत टैक्स बिना स्क्रूटिनी के पास हुआ। टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया गया। कर आधार 3.79 करोड़ से बढ़कर 6.85 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 01-Feb-2019
फिल्म इंडस्ट्री को शूटिंग के लिए सिंगल विंडो एक्सेस मिलेगी। रोजाना 27 किलोमीटर हाईवे बन रहा है।
11:55 AM, 01-Feb-2019
12 करोड़ छोटे किसानों को हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। भारत अब मानवरहित क्रॉसिंग मुक्त हो गया। वंदे मातरम सेमी हाई स्पीड ट्रेन भारत में बनी। अरुणाचल प्रदेश पहली बार रेल मैप पर आया। 1 लाख डिजिटल गांव बनाए गए। भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा यूजर।
11:47 AM, 01-Feb-2019
एमएसएमई में 59 मिनट में एक करोड़ रुपये का लोन दिया गया। मैटरनिटी लीव 26 हफ्ते की गई। 40 साल से लटकी वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। हाई रिस्क वाले सैनिकों के भत्ते बढ़ाए गए। पहली बार रक्षा बजट 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। पिछली सरकारों ने केवल 500 करोड़ रुपये दिए। देश में 100 से ज्यादा हवाई अड्डे हैं। 5 साल में विमान यात्रियों की संख्या दोगुनी हुई।
11:45 AM, 01-Feb-2019
उज्जवला योजना में 6 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नौकरी खोजने वाला आज नौकरी देने वाला बन गया है। मुद्रा योजना के तहत 15 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। स्टार्टअप के मामले में भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है।