फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live updates india bangladesh virtual bilateral summit start narendra modi and sheikh hasina

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और बांग्लादेश ने सात समझौते किए, सीमापार रेल संपर्क किया बहाल

Thu, 17 Dec 2020 12:01 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Dec 2020 12:01 PM IST
सार

भारत-बांग्लादेश के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता हुई। कोरोना की वजह से इस बार यह वार्ता वर्चुअली तरीके से की गई। इस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिस्सा लिया। इस दौरान 55 साल से बंद पड़े चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी के बीच रेल लिंक की शुरुआत की गई। साथ ही, दोनों देशों ने कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
live updates india bangladesh virtual bilateral summit start narendra modi and sheikh hasina
भारत-बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश को ‘पड़ोस प्रथम’ नीति का प्रमुख स्तम्भ बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश के साथ संबंधों में मजबूती और गहराई लाना उनकी विशेष प्राथमिकता रही है और कोविड-19 के कठिन समय में दोनों देशों के बीच अच्छा सहयोग रहा है।

विज्ञापन



मोदी ने बांग्लोदश की समकक्ष शेख हसीना के साथ ऑनलाइन शिखर वार्ता में यह बात कही। दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते सहयोग के अनुरूप भारत और बांग्लादेश ने हाइड्रोकार्बन, कृषि, कपड़ा और सामुदायिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीमापार चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल संपर्क को बहाल किया गया जो 1965 तक परिचालन में था। चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल संपर्क को बहाल करने से असम और पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश के लिए संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कोलकाता से सिलीगुड़ी के बीच 1965 तक मुख्य ब्राडगेज सम्पर्क का एक हिस्सा था। मोदी और हसीना ने संयुक्त रूप से बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर रहमान और महात्मा गांधी पर एक डिजिटल प्रदर्शिनी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बांग्लादेश हमारी ‘पड़ोस प्रथम’ नीति का एक प्रमुख स्तम्भ है। बांग्लादेश के साथ संबंधों में मजबूती और गहराई लाना मेरे लिए पहले दिन से ही विशेष प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि वैश्विक महामारी के कारण यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन संतोष की बात है कि इस कठिन समय में भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छा सहयोग रहा।

मोदी ने कहा कि चाहे वो दवाइयों या चिकित्सा उपकरण या फिर चिकित्सा पेशेवरों का एक साथ काम करने का विषय हो, हमारा सहयोग अच्छा रहा है। टीका के क्षेत्र में भी हमारे बीच अच्छा सहयोग चल रहा है। इस सिलसिले में हम आपकी आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखेंगेl

वहीं, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत एक सच्चा दोस्त है। हसीना ने कहा कि मैं भारत के कोविड-19 से निपटने के तरीके की सराहना करना चाहती हूं, उम्मीद है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में भारत महत्वपूर्ण योगदान देगा। 

दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूमि सीमा कारोबार में बाधाओं को हमने कम किया। दोनों देशों के बीच सम्पर्क का विस्तार किया गया और नए साधनों को जोड़ा गया। यह सब हमारे संबंधों को और मजबूत करने के हमारे इरादों को दर्शाता है। 

मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि आज आपके साथ बंगबंधु के सम्मान में एक डाक टिकट का विमोचन और बापू और बंगबंधु के ऊपर एक डिजिटल प्रदर्शिनी का उद्घाटन करने का मौका मिल रहा है। मैं आशा करता हूँ कि बापू और बंगबंधु की प्रदर्शिनी हमारे युवाओं को प्रेरणा देगी, इसमें विशेष खंड को कस्तुरबा गांधी जी और पूजनीय बंगमाता जी को भी समर्पित किया गया हैl

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए मोदी की तारीफ

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ जैसा कदम उठाने के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट से निपटने के लिए मई में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि आर्थिक पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इससे मजदूरों, किसानों, ईमानदार कारदाताओं, एमएसएमई और कुटीर उद्योगों को लाभ होगा।

दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले और महामारी से प्रभावित देश में कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरीकों की तारीफ करते हुए हसीना ने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान के तहत आपके नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पैकेज के अलावा आर्थिक पैकेज भी दिया गया। 

हसीना ने मोदी के साथ संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के संबोधन में उक्त बातें कहीं। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू की गई नीतियों के माध्यम से भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed