फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live updates Congress leader Rahul Gandhi address media today at 12 noon by video conferencing

राहुल का हमला: पीएम ने जिम्मेदारी नहीं निभाई, वैक्सीन पर रणनीति नहीं बदली तो तीसरी, चौथी और पांचवीं लहर तय

Fri, 28 May 2021 03:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 28 May 2021 03:05 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना के मुद्दे को लेकर मीडिया को संबोधित किया। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को कोरोना समझ नहीं आया। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीनेशन पर रणनीति नहीं बदली गई तो आएगी तीसरी, चौथी और पांचवीं लहर।

विज्ञापन
live updates Congress leader Rahul Gandhi address media today at 12 noon by video conferencing
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : Twitter - @INCIndia

विस्तार

आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना के मुद्दे को लेकर मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राहुल गांधी मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार को अभी तक कोरोना समझ नहीं आया है। राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन कोरोना का स्थायी समाधान नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन



वैक्सीनेशन ही है स्थायी समाधान- गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोरोना को रोकने का कोई स्थायी समाधान है तो वो है सिर्फ वैक्सीनेशन। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपके काम करने के तरीके से लाखों लोगों की मौत हुई है, इसलिए अपने काम करने के तरीके को बदलें। कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है, कोरोना एक बदलती हुई बीमारी है। आप इसको जितना समय और जगह देंगे ये उतना खतरनाक बनता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मात्र तीन फीसदी लोगों को ही लगा टीका
राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन, मास्क लगाना, सैनिटाइज करना स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक देश में सिर्फ तीन फीसदी लोगों को ही वैक्सीन लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना के मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।


विपक्ष सरकार का दुश्मन नहीं- राहुल
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि सिर्फ और सिर्फ वैक्सीनेशन के जरिए ही कोरोना से लड़ा जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि हम फरवरी से केंद्र सरकार को आगाह कर रहे हैं लेकिन केंद्र ने हमारी एक नहीं सुनी। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है और कोरोना कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है। 

तीसरी, चौथी और पांचवीं लहर भी आएगी- राहुल
इसके अलावा राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर इस रेट पर वैक्सीनेशन चलता गया तो तीसरी, चौथी और पांचवी लहर भी आएगी। हमारी मृत्यु दर झूठ है और सरकार इस झूठ को फैला रही है। सरकार को समझना चाहिए कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है, विपक्ष उनको रास्ता दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed