फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE: Rahul Gandhi At RajGhat, Jagdish Tytler and Sajjan Kumar removed From the stage

दलितों पर अत्याचार के खिलाफ उपवास पर बैठे राहुल गांधी, देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 09 Apr 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Apr 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Rahul Gandhi At RajGhat, Jagdish Tytler and Sajjan Kumar removed From the stage

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर अनशन करने के लिए पहुंच गए हैं। पहले राहुल सुबह 11 बजे अनशन करने वाले थे और शाम 4 बजे तक यह प्रक्रिया चलने वाली थी लेकिन बाद में बताया गया कि वह केवल 2 घंटे के लिए ही अनशन करेंगे। 

विज्ञापन


राजघाट पर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, शीला दीक्षित, अशोक गहलोत और अजय माकन मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को मंच से हटा दिया गया क्योंकि दोनों 84 दंगा मामले में आरोपी हैं। टाइटलर और सज्जन कुमार उपवास स्थल पर आए और कुछ देर रुके लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दोनों को जाने को कह दिया तो वो चलते बने।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। कांग्रेस दलितों पर अत्याचार के विरोध में एक दिन का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली का विरोध प्रदर्शन इसी का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के खिलाफ और देश में सांप्रदायिक सौहार्द व शांति को बढ़ावा देने के लिए एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। राजधानी में राहुल गांधी के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ और सीबीएसई पेपर लीक, पीएनबी घोटाला, कावेरी विवाद, आंध्र को विशेष दर्जा दिए जाने जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के इस हड़ताल के जवाब में भाजपा ने 12 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed