Breaking News: एचडीएफसी ने थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन सीमा बढ़ाकर 25 हजार की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10:00 PM- एचडीएफसी ने थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन बढ़ा कर 25 हजार की
9:50 PM- हिमाचल के मंडी में बस पलटी। 25 घायल।
9:45 PM- दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई टास्क फोर्स से था मीटिंग की।
9: 20 PM- आईजी पुलिस कश्मीर एसजेएम गिलानी ने एंटी मिलिटेंसी ऑपरेशन को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
9:15 PM- आंध्र प्रदेश पुलिस ने 500 और 2000 हजार के नोट की छपाई के आरोप में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया। एक लाख 90 हजार रुपए सीज।
9:10 PM- टेलीकॉम सचिव जेएस दीपक वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के स्थायी प्रतिनिधि बने।
।
9:00 PM- मध्यप्रदेश में कटनी हवाला घोटाले में दो व्यक्ति गिरफ्तार।
9:05 PM- वैंकेया नायडु ने कहा, प्रधानमंत्री पर मस्तान का कमेंट कांग्रेस का स्टैंडर्ड दिखाता है।
8:50 PM- विराट कोहली को तीसरी बार मिला पाली उमरीगर अवार्ड।
Virat Kohli awarded the Polly Umrigar Award for the 3rd time. pic.twitter.com/5NwladM4fQ
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
8: 45 PM- रविचंद्रन अश्विन को मिला दिलीप सरदेसाई अवार्ड। वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें यह सम्मान दो बार मिला।
All-rounder Ravichandran Ashwin wins the Dilip Sardesai Award. He becomes the first cricketer to receive the honour twice. pic.twitter.com/vyX95Nc7uA
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017विज्ञापन
8:30 PM- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 8 हजार रुपए की इनामी महिला नक्सल ने सीआरपीएफ के सामने किया सरेंडर।
8:15 PM- कांग्रेस प्रवक्ता आरएस सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को मजाक ज्यादा पसंद है तो सिद्धू से कहूंगा कि कपिल के शो में साइड रोल दिला दें।
Shasan ke bajaye agar mazak mein hi itna unko (PM) ruchi hai, Sidhu se kahunga Kapil ki comedy mein unhen side role dilwa den: R Surjewala pic.twitter.com/DkY1ojWUSO
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
7:52 PM- सशस्त्र सीमा बल ने दो नेपाली लड़कियों को तस्करों से बचाया। पश्चिम बंगाल के खोरीबारी पुलिस स्टेशन के हवाले किया।
7:45 PM- बंगलूरू के ब्राइबगेट डायरी मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR
बंगलूरू के ब्राइबगेट डायरी मामले में बीजेपी नेता लहर सिंह ने शिकायत की थी। इसके बाद कांग्रेस नेता दिनेश गुंडुराव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है।
Bangalore: FIR filed against Congress' Dinesh Gundurao following complaint by BJP's Lehar Singh over Bribegate Diary issue pic.twitter.com/wVrGSrxTUG
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
7:40 PM- एमएसएमई डेवलमेंट इंस्टीट्यूट के दो अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के सलोन से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 25 हजार रुपए घूस मांगने का है आरोप।
7:20 PM- सीबीआई ने नरेंद्र दाभोलकर हत्या केस के आरोपियों सारंग अकोलकर और विनय पवार के बारे में जानकारी देने पर 5 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की।
CBI announces Rs 5 lakh reward for giving information about Sarang Akolkar & Vinay Pawar, both accused in Narendra Dabholkar's murder case. pic.twitter.com/fgp2CO61oS
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
7 :02 PM- रामजस विवाद मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस में एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च।
NSUI holds candle march in Delhi University's South campus #RamjasRow pic.twitter.com/5TcU73Eu2k
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
6:50 PM- वित्तमंत्री अरुण जेटली वर्ल्ड बैंक के सीईओ क्रिस्टालिना जॉर्जिवा से दिल्ली में मिले।
DMK MPs Kanimozhi and Tiruchi Siva meet Union Petroleum Minister Dharmendra Pradhan over Tamil Nadu Hydrocarbon project, in Delhi. pic.twitter.com/rxloOBfUjD
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
6:52 PM- डीएमके सांसद कनिमोझी और तिरुचि सिवा तमिलनाडु हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट के मामले में केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले।
Finance Minister Arun Jaitley met World Bank CEO Kristalina Georgieva in Delhi, today pic.twitter.com/nUeE0tz3RU
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
6:50 PM- गुरमेहर कौर के दादा के सिंह और सिख कोऑर्डिनेशन कमिटी ने डिप्युटी कमिश्नर केके यादव को दिल्ली में अपनी सुरक्षा के लिए पत्रक दिया।
Jalandhar: #GurmeharKaur's grandfather K Singh&Sikh Coordination Comm submit memorandum to DyComm KK Yadav seeking security for her in Delhi pic.twitter.com/XbROaTRpsj
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
6:32 PM- गुरमेहर विवाद पर अनुपम खेर ने कहा, जो वह कह रही है सही है। कोई भी युद्ध नहीं चाहता। बॉर्डर पर तैनात सैनिक देश की रक्षा के लिए हैं। गोली खाने के लिए नहीं।
What she said is right no one wants war, soldiers are at borders to protect the country not to take a bullet: Anupam Kher on #GurmeharKaur pic.twitter.com/NWDpeZULWN
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
6:30 PM- दिल्ली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
6:02 PM- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी जल निगम के इंजीनियर के सस्पेंशन मामले में आजम खान के खिलाफ वारंट जारी किया है।
6:00 PM- अमिताभ बच्चन ने कहा, गुरमेहर विवाद में मैं क्या महसूस करता हूं यह मेरी व्यक्तिगत राय है। यदि मैं इसे आपसे कहूंगा तो यह पब्लिक हो जाएगी।
5:59 PM- अखिलेश ने कहा, पीएम आप बताएं किससे नकल करके महंगा वाला शूट पहना था
मऊ की रैली में अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो कोई परीक्षा नहीं चल रही है। कहां नकल हो जाएगी? आपने किससे नकल करके वो महंगा वाला शूट पहना था।
5:51 PM- संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा, पिछले दो दशकों में दुनिया के मोस्ट वांटेड आंतकवादियों को पाकिस्तान में राहत और जीविका मिली। अजीत कुमार ने कहा, पाकिस्तान भारत में आतंकवादी घटनाएं करा रहा है। राक्षस खुद को बनाने वाले का भक्षण कर रहा है।
Pak created terrorist outfits against India.The monster is now devouring its creator-Ajit Kumar,India Amb&Permanent Representative,UN #hrc34 pic.twitter.com/hEfz6btZx5
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
5:52 PM- केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर ने कहा, 100 से ज्यादा जिले खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) हो गए। वहीं, 1.7 लाख गांव ओडीएफ बने।
5: 53 PM- प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर बिहार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के खिलाफ हाजीपुर कोर्ट में शिकायत।
5:40 PM- अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू।
5:42 PM- उमर अब्दुल्ला ने कहा, यदि जामिया यूनिवर्सिटी में शाजिया इल्मी को भाषण से रोका तो यह शर्म की बात।
If Jamia Milia pressured organisers to drop @shaziailmi from a discussion then that's a real shame. FoS can't be a right selectively applied
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 1, 2017
5:37 PM- दिल्ली हाईकोर्ट ने ओपी चौटाली की पैरोल को कैंसिल किया। पुलिस ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पेरोल की कंडिशन को तोड़ते हुए पब्लिक मीटिंग आयोजित की थी।
5:30 PM- केरला के राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन ने कहा, राज्य की 30,353 हेक्टेयर जमीन सूखाग्रस्त हो गई। 226 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान।
5: 35 PM- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार के किसानों के अहित में कोई प्रोजेक्ट नहीं लाएगी।
5:25 PM- भारत ने 39 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया। वाघा-अटारी बॉर्डर से वतन रवाना।
5:25 PM- बबीता फोगाट ने कहा, देश के लिए अच्छा कर रही हूं। अनपढ़ नहीं हूं। पढ़े-लिखे लोग देश के बारे में ऐसा बोलते हैं, वह अनपढ़ हैं।
5:20 PM- मणिपुर में बीजेपी कार्यालय पर हमला। बीजेपी सांसद ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस की शिकायत।
5:20 PM- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, ऑटो रिक्शा के परमिट और ड्राइवरों के लिए मराठी का ज्ञान होना जरूरी नहीं।
Bombay HC sets aside Govt order that made Marathi language compulsory for auto rickshaw permits, court terms the circular illegal pic.twitter.com/IoQeMHNJtd
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
5:01 PM- दिल्ली पुलिस ने HC में कहा, JNU में निकला था शांतिपूर्ण मार्च।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि छात्रों ने प्रशासनिक ब्लॉक से 50 मीटर की दूरी पर प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि वहां कोई संवैधानिक टकराव नहीं हुआ था। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।
4:48 PM- SC ने ऊबर कैब मामले की सुनवाई 8 मार्च तक टाली
ऊबर कैब सर्विस के ड्राइवरों की दरों में बढ़ोत्तरी की मांग पर सुनवाई 8 मार्च तक टाल दी है।
4:44 PM- भारत और ओमान की सेनाएं हिमाचल प्रदेश में 6 मार्च से संयुक्त अभ्यास अल-नागा-2 2017 में भाग लेंगी।
जूही चौधरी को 12 दिन की सीआईडी रिमांड
4:28 PM- पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता जूही चौधरी को जलपाईगुड़ी जिला न्यायालय ने 12 दिन की सीआईडी रिमांड पर भेजा। पुलिस ने बच्चों को बेचने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था।
4:20 PM- पीएनबी के पू्र्व ब्रांच मैनेजर सहित 5 लोगों को जेल
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पूर्व ब्रान्च मैनेजर सहित 5 लोगों को बैंक को 3.34 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने पर 2-3 साल की जेल और 14 लाख रुपए जुर्माना।
2-3 yrs imprisonment with fine of Rs 14 lakh to then Branch manager of PNB & four private persons for causing loss of Rs 3.34 crore to bank. pic.twitter.com/hUZ9ojLZkN
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
4: 02- छत्तीसगढ़: सुरक्षा बल ने सुकमा जिले से 10 किग्रा आईईडी बम डिफ्यूज किया। सर्ज ऑपरेशन जारी है।
3:55 PM- बैन नोट रखना दंडनीय अपराध, सरकार ला रही है कानून
3:45 PM- कांग्रेस राज्यसभा सांसद हाजी अब्दुल सलाम की 69 साल की उम्र में निधन।
3:42 PM- यूपी में बीजेपी दो-तिहाई या तीन-चौथाई बहुमत पाएगी इस पर चर्चा हो रही
प्रधानमंत्री ने देवरिया में कहा, सपा-बसपा में मूक समझौता है। दागी और बागी से बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब चर्चा इस बात पर हो रही है कि यूपी चुनाव में बीजेपी दो-तिहाई या तीन-चौथाई बहुमत के साथ आएगी। उन्होंने कहा कि यूपी की वेबसाइट के मुताबिक यहां जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।
3: 20 PM- शाह ने कहा, सीएम ने ठीक से भाषण नहीं लिखा, राहुल गलती कर दिए
मणिपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल को यह नहीं पता कि यहां अनानास होता है, नारियल नहीं। शायद मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने उन्हें ठीक से भाषण लिख कर नहीं दिया।
3:12 PM- अरुणाचल प्रदेश के तिरप में एनएससीएन (के) के हार्डकोर आतंकवादी को असम रायफल के जवानों ने मार गिराया।
3: 02 PM- अफगान के काबुल में एक और जगह विस्फोट, 35 घायल।
2:55 PM- तमिलनाडु के व्यापारी नेता ने कहा, पेप्सी-कोक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं, इसलिए उसका बॉयकॉट किया जा रहा है।
2:47 PM- शाजिया इल्मी ने कहा- वह बीजेपी में हैं, इसलिए जामिया इवेंट के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।
2:45 PM- पेप्सी-कोक बॉयकॉट पर तमिलनाडू के व्यापारी नेता विक्रम राजा ने कहा, व्यापारी अपने स्टॉक को हटाना शुरू कर दिए हैं।
2:40 PM- राहुल ने कहा, किसान कीटनाशक की दवा को देखकर आत्महत्या के लिए सोचते हैं। उनकी आवाज मोदीजी तक नहीं जा रही है।
2:38 PM- राजनाथ सिंह ने आजमगढ़ में कहा, बिजली नहीं आ रही है, बिजली बिल आ रहा है कि नहीं? मजा लीजिए कुछ न कुछ तो हो रहा है।
2:21PM- सोनभद्र में रैली को संबोधित कर रही हैं बसपा सुप्रीमो मायावती
2:20PM- सुब्रमण्यम स्वामी ने मांगा और समय
2 जी स्पेक्ट्रम मामला: सुब्रमण्यम स्वामी ने अधिक जानकारी दाखिल करने के लिए और समय मांगा है। इस मामले को दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 31 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है।
2:12PM- यह सब फंसाने के लिए किया जा रहाः रूपा गांगुली भाजपा सांसद
यह सब वास्तव में मुझे फंसाने के लिए किया जा रहा है। उन्हें (जूही चौधरी) को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हमें डरा नहीं पाएंगेः रूपा गांगुली भाजपा सांसद
2:4PM- अफगानिस्तानः काबुल में पीडी6 के पास धमाकाः मीडिया रिपोर्ट्स
2:03PM- पंजाब पुलिस की दो महिला कांस्टेबल डीयू छात्र गुरमेहर कौर को सुरक्षा देंगी।
1:55PM- पीएम मोदी पर विवादास्पद बयान देने वाले मंत्री ने माफी मांगी
पीएम मोदी पर विवादास्पद बयान देने वाले बिहार के मंत्री अब्दुल जलील ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा- 'मैं माफी माँगता हूँ अगर मेरे बयान या मेरे लोगों के बयान से किसी को चोट पहुँची हो।'
1:41PM- जीतू को सोना, अमनप्रीत सिंह को रजत पदक
ISSF विश्व कप: जीतू राय ने स्वर्ण पदक जीता, अमनप्रीत सिंह ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत
1:40PM- डीयू के साउथ कैंपस में तिरंगा मार्च
दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीयू के साउथ कैंपस में तिरंगा मार्च निकाला। लगाए 'वंदे मातरम' के नारे।
1:39PM- देश के ईमानदार लोगों को शत-शत नमनः पीएम मोदी
1:38PM- नोटबंदी से विकास यात्रा पर कोई आंच नहींः पीएम मोदी
1:37PM- अखिलेश यादव आप तो अवैध खनन माफियाओं को रोकने में भी सफल नहीं हुएः पीएम मोदी
1:36PM- यूपी में काम नहीं कारनामा बोल रहा हैः पीएम मोदी
1:35PM- नौटबंदी किया तो वो (विपक्षी) बोले सब चौपट हो जाएगाः पीएम मोदी
1:33PM- यूपी को एकता से रंगकर नया प्रदेश बनाना हैः पीएम मोदी
1:30PM- हॉवर्ड से ज्यादा दम हार्डवर्क में होता हैः पीएम मोदी
1:20PM- महाराजगंज में पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री मोदी महाराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। रैली संबधित करते हुए पीएम ने कहा- यूपी में जनता 15 साल के गुस्से को निकाल रही है। लोगों ने 5 चरण के मतदान का हिसाब लगा लिया है। यूपी में राजनीतिक स्वच्छता अभियान शुरू हो चुका है।
12:50PM- अभी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहींः संयुक्त पुलिस आयुक्त देपेंद्र पाठक
JNU राजद्रोह मामले पर बोले संयुक्त पुलिस आयुक्त देपेंद्र पाठक- यह एक संवेदनशील मामला है और जांच के अधीन है इसलिए इतनी जल्दी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
12:50PM- 200 खाताधारकों को आयकर का नोटिस
आयकर विभाग ने 200 खाताधारकों को नोटिस भेजा है। आरोप है कि इन खातों से नोटबंदी के दौरान कथित तौर पर 1 करोड़ व इससे अधिक का लेन देन हुआ है। यह खाते आयकर विभाग के जांच के दायरे में थे।
12:45PM- हरियाणा: नारायणगढ़ के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर में 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल।
12:40PM- देवरिया में अखिलेश यादव की रैली
मोदी ने जनता को लाइन में लगाया था, इस बार जनता लाइन में लगकर उनको सबक सिखाएगीः अखिलेश यादव
12:25PM- FBI ओलाथे पुलिस के साथ कंसास हमले की संयुक्त जांच जारी
यूएस अटॉर्नी ऑफिस और न्याय विभाग के साथ मिलकर FBI कंसास हमले की जांच कर रहा है।
12:20PM- रामजस विवाद पर बोले बिहार के उप मुख्यमंत्री
'कौन 'राष्ट्रवादी है और कौन 'राष्ट्र विरोधी' इस बारे में फैसला करने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौन है? उसे यह अधिकार किसने दिया?: तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री, बिहार
12:00PM- गुरमेहर कौर के समर्थकों को देश से बाहर निकाल देना चाहिएः अनिल विज
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जो लोग गुरमेहर कौर का समर्थन कर रहे हैं वे पाकिस्तानी समर्थक हैं। ऐसे लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
11:48AM- जूही चौधरी की गिरफ्तारी पर बोले कैलाश विजय वर्गीय
अगर वह (जूही चौधरी) बच्चों के अवैध व्यापार मामले शामिल है तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन हम पश्चिम बंगाल सरकार की जांच पर भरोसा नहीं करतेः कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा
11:48AM- ट्रक से हथियार बरामद
उरी (जम्मू-कश्मीर): नियंत्रण रेखा के पार व्यापार के तौर पर माल ले जा रहे ट्रक से हथियार बरामद, मामला दर्ज, जांच चल रही है। आरोपी ट्रक चालक इरशाद अहमद मंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंटू के ट्रंक से 2 चीनी ग्रेनेड, 1 चीनी पिस्तौल, 4 एके मैगजीन्स और गोला बारूद बरामद हुए थे।
11:45AM- गुरमेहर कौर पर योगेश्वर दत्त की सफाई
'मैं गुरमेहर कौर के खिलाफ नहीं हूं, मैं उनका सम्मान करता हूं। वह एक शहीद की बेटी है। बस मेरा दृष्टिकोण अलग है। अगर पाकिस्तान ने हमारे सैनिकों को नहीं मारा, तो किसने मार? क्या हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं लड़ रहे थे?: योगेश्वर दत्त
11:40AM- सहवाग ने दी सफाई
ट्वीट में मेरी निजी राय थी। किसी की सहमति या असहमति मायने नहीं रखती। वह (गुरमेहर कौर) अपने विचार व्यक्त कर सकती हैं। उन्हें रेप की धमकी देना नीच काम है। सभी अपने विचार रख सकते हैं, गुरमेहर भी और फोगाट बहनें भी।
11:30AM- जामिया में तीन तलाक पर नहीं बोलने दियाः इल्मी
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने दावा किया है कि जामिया विश्वविद्यालय में एक सेमिनार में उन्हें तीन तलाक के मुद्दे पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
11:23AM- बिहार से शराब की 804 बोतलें बरामद
गया (बिहार): आबकारी विभाग ने वाहनों की जाँच के दौरान दो वाहनों से शराब की 804 बोतलें जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
11:18AM- इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने फायर इंटरसेप्टर मिसाइल का कलाम द्वीप (ओडिशा तट) से सफल परीक्षण किया।
11:15AM- सीबीआई ने खेल मंत्रालय को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी
भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा बच्चों को खिलाड़ी बताकर जापान ले जाने के आरोप में सीबीआई ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। सीबीआई की रिपोर्ट में भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ अखिलेश दास गुप्ता सहित संघ के कई शीर्ष पदाधिकारी जांच के दायरे में हैं।
10:48AM- सुप्रीम कोर्ट का इनकार
'पुलिस फोर्स में सुधार' के लिए दायर याचिका पर सप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।
10:48AM- कोयला घोटालाः प्रकाश जावड़ेकर का आवेदन 5 मई तक स्थगित
कोयला घोटाले में सीबीआई द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने संबंधी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आवेदन 5 मई तक स्थगित।
10:37AM- प्रसिद्ध भारतीय हास्य लेखक तारक मेहता का निधन
प्रसिद्ध भारतीय हास्य लेखक और नाटककार तारक मेहता का लंबी बीमारी के बाद 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया
10:20AM- बच्चों के अवैध व्यापार मामले में भाजपा नेता जूही चौधरी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल): सीआईडी ने बच्चों के अवैध व्यापार मामले में भारत-नेपाल सीमा से भाजपा नेता जूही चौधरी को गिरफ्तार किया।
10:00AM- सेंसेक्स में 221.19 प्वाइंट की बढ़त
Sensex up by 221.19 points, currently at 28,964.51 pic.twitter.com/lYZwOEfQgb
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
9:52AM- बलूचिस्तानः विस्फोट में 4 घायल
पाक मीडिया के मुताबिक क्वेटा (बलूचिस्तान) के सरियाब में एक रोड पर हुए विस्फोट में चार लोग घायल हुए हैं।
9:40AM- ईराक से हटेगा अमेरिका का बैन
अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के नए आव्रजन आदेश में यात्रा प्रतिबंध से प्रभावित देशों की सूची से ईराक का नाम हटा दिया जाएगा।
9:30AM- डीयू छात्रों की पुलिस के खिलाफ याचिका
दिल्ली विश्वविद्यालय के दो लॉ स्टूडेंट्स ने छात्रों और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ HC में दी जनहित याचिका दायर की है।
9:27AM- कंसास हमलाः अमेरिकी हिंदू समुदाय ने ट्रंप को कहा शुक्रिया
New York: Thank President Trump for making this statement of condemnation of #kansas attack- Shalabh Kumar,Republican Hindu Coalition pic.twitter.com/1BC2yrJdOQ
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
8:50AM- यूपी चुनावः देवरिया और महाराजगंज में PM की रैली
पीएम मोदी आज देवरिया और महाराजगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
8:35AM- हम एकता का संदेश देना चाहते हैं, हर तरह की घृणा और हिंसा की निंदा करते हैंः ट्रंप का यूएस कांग्रेस में पहला संबोधन खत्म
8:30AM- ट्रंप ने होमलैंड सुरक्षा विभाग को 'VOICE' (Victims of Immigration Crime Engagement) नाम का ऑफिस बनाने के लिए कहा। इसमें पीड़ित अप्रवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
8:28AM- ओबामाकेयर एक आपदा हैः ट्रंप
8:27AM- विदेशी कंपनियों को अमेरिका का फायदा नहीं उठाने देंगे, हमारे लिए सबसे पहले अपने नागरिक हैंः ट्रंप
8:25AM- अमेरिकी स्टील से ही अमेरिकी पाइपलाइन बननी चाहिए- राष्ट्रपति ट्रंप
8:20AM- मध्यम वर्ग को बड़ी टैक्स राहत देंगे- राष्ट्रपति ट्रंप
8:17AM- ट्रंप ने दोहराई ओबामाकेयर को हटाने की मांग
8:15AM- ट्रंप ने दोहराई 'बाय अमेरिकन एंड हायर अमेरिकन' की बात।
8:09AM- हम एकता का संदेश देना चाहते हैं। हम हर तरह की घृणा और हिंसा की निंदा करते हैं: डोनाल्ड ट्रंप
8:00AM- ISIS मुस्लिमों, ईसाईयों व सभी धर्मों के लोगों को मार रहा है, हम दुनियाभर के मुस्लिम सहयोगियों की मदद लेकर इसे खत्म करेंगेः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
7:57AM- अप्रवासी कानून को सशक्त बनाकर हम लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। हम अरबों डॉलर बचाएंगे और अपने लोगों को सुरक्षित करेंगे- डोनाल्ड ट्रंप
7:56AM- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जल्द दक्षिणी सीमा पर एक महान दीवार का निर्माण शुरू होगा
We will soon begin the construction of a great, great wall along our southern border:US President Donald Trump pic.twitter.com/izPhQ5Zwi5
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
7:54AM- हमारे नागरिकों की रक्षा करने व हिंसक अपराध को कम करने के लिए मैंने टास्क फोर्स बनाने के लिए न्याय विभाग को निर्देश दिया है: राष्ट्रपति ट्रंप
7:50AM- अतीत में की गई गलतियों को भविष्य में दोहराने की अनुमति नहीं दूंगाः ट्रंप
7:48AM- अमेरिका को पहले अपने नागरिकों को आगे रखना होगा क्योंकि तभी हम अमेरिका को दोबारा महान बना सकते हैंः राष्ट्रपति ट्रंप
America must put its own citizens first, because only then can we truly make America great again: President Trump
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
7:42AM- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास में हुई भारतीय की हत्या पर दुख व्यक्त किया और इस तरह की घटनाओं की निंदा की
We condemn hate in all its ugly forms, the threats targeting Jewish centres and the #kansas shooting: President Trump at US Congress pic.twitter.com/fvInaoI03D
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
7:22AM- 'मेरे बेटे की उपलब्धियों के लिए मैं अवाक हूं, मेरी खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है' : वासु पवार, सनी पवार की मां
7:22AM- मैं ऑस्कर अटेंड करके बहुत खुश हूं- सनी पवार
7:22AM- हॉलीवुड फिल्म लॉयन में बतौर बाल कलाकार काम करने वाले सनी पवार ऑस्कर अवॉर्ड अटेंड करके भारत लौटे
6:28AM- इस तरह के (नस्लीय और धार्मिक हमलों) की हमारे देश में कोई जगह नहीं है और हम हमेशा इस बात को स्पष्ट करते रहेंगा: व्हाइट हाउस
6:27AM- व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा- राष्ट्रपति ऐसे किसी भी (केंसास हमले) की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
6:27AM- व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा- कंसास हमले के पीड़ित पर राष्ट्रपति की नजर है और वह घायल के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।