फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live and updates India pakistan Wing commander Abhinandan Atari wagha border

60 घंटे बाद देश की धरती पर विंग कमांडर वर्तमान, बोले- देश लौटना सुखद

Sat, 02 Mar 2019 04:37 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 04:37 AM IST
सार

  • कमांडर अभिनंदन अटारी बॉर्डर से देर रात दिल्ली पहुंचे यहां पर उनका मेडिकल टेस्ट किया गया
  • पाक ने दो बार समय बदलने के बाद रात 9:21 बजे विंग कमांडर को भारत को सौंपा
  • अमन की बात, फिर भी हरकतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान
  • विंग कमांडर के अभिनंदन के लिए सुबह से सरहद पर उमड़ी हजारों की भीड़
  • ढोल की थाप पर झूमे, भारत मां की गगनभेदी जयघोष के साथ लहराया तिरंगा

विज्ञापन
Live and updates India pakistan Wing commander Abhinandan Atari wagha border

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसका जंगी विमान एफ-16 मार गिराने वाले वायुसेना के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार रात भारत लौट आए। गिरफ्तारी के 60 घंटे बाद रात 9:21 बजे पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमृतसर के अटारी बार्डर पर अभिनंदन को भारत के सुपुर्द किया। इधर कमांडर अभिनंदन अटारी बॉर्डर से देर रात दिल्ली पहुंचे यहां पर उनका मेडिकल टेस्ट किया गया। भारत की सरजमीं पर कदम रखते ही वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने कहा, "देश लौटना सुखद अनुभव है।" वाघा बॉर्डर पर स्वागत करने पहुंचे एक अधिकारी ने अभिनंदन की पहली प्रतिक्रिया के बारे में बताया।

विज्ञापन


अभिनंदन ने जैसे ही भारत की धरती पर कदम रखा अटारी से कन्याकुमारी तक भारत मां का जयघोष गूंज उठा। हालांकि, पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के दबाव में प्रक्रिया के नाम पर विंग कमांडर की रिहाई रात तक लटकाई गई।
विज्ञापन


अटारी बॉर्डर पर सेना और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभिनंदन के माता-पिता ने उनका भारत की धरती पर स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए शुक्रवार सुबह से ही सीमा पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। देशभक्ति गीतों और ढोल की थाप पर रात तक लोग थिरकते रहे। भारत को सौंपने से पहले पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन की मीडिया से बात कराई। इसके अलावा उनका एक मिनट 24 सेकेंड का वीडियो जारी किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि पाक सेना ने उनसे अच्छा व्यवहार किया। हालांकि, इस वीडियो में 40 से ज्यादा कट हैं, जिससे इसे विश्वसनीय नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर पैंतरे बदलता रहा पाकिस्तान

Live and updates India pakistan Wing commander Abhinandan Atari wagha border

अभिनंदन की रिहाई टालने के लिए पाकिस्तान दिनभर पैंतरे बदलता रहा। पहले भारत के विशेष विमान भेजने का प्रस्ताव खारिज किया फिर बीटिंग रिट्रीट के दौरान सुपुर्दगी देने की बात कही, जिसे भारत ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान की ओर से पहले कहा गया कि शाम 5 बजे अभिनंदन को सौंपा जाएगा। फिर 8 बजे का समय दिया गया। दोनों बार पाकिस्तान पलट गया। रात 8 बजे पता चला कि अभिनंदन का लाहौर में मेडिकल किया जा रहा है। करीब 8.45 बजे उनको लेकर पाकिस्तान की ओर से गाड़ियों का काफिला अटारी बॉर्डर पहुंचा।

अभिनंदन भारत की सीमा में दाखिल हुए तो उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर और इस्लामाबाद में उच्चायोग में तैनात भारतीय वायुसेना के विशेष अधिकारी थे। गहरे रंग की जैकेट और खाली पैंट पहने अभिनंदन पाकिस्तान से भारत की ओर बढ़े तो उनकी चाल में सेना वाला रौब था। वाइस चीफ मार्शल आरजीके कपूर ने बताया, विंग कमांडर की विस्तृत मेडिकल जांच की जाएगी। ऑपरेशन के दौरान विमान से पैराशूट के जरिये निकलने के चलते चोट और स्ट्रेस की आशंका रहती है। अमृतसर से अभिनंदन को सीधे दिल्ली लाया जाएगा। जहां उनकी मेडिकल जांच होगी और जरूरी पूछताछ होगी। इससे पहले पाकिस्तान में सेना और रेडक्रॉस ने अभिनंदन का मेडिकल किया। 

फिर जारी किया वीडियो, दो दर्जन कट

Live and updates India pakistan Wing commander Abhinandan Atari wagha border

अभिनंदन को छोड़ने से पहले पाकिस्तानी सेना की ओर से उनका एक मिनट 24 सेकेंड का वीडियो जारी किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि पाक सेना ने उनसे अच्छा व्यवहार किया। हालांकि, इस वीडियो में 40 से ज्यादा कट हैं, जिससे इसे विश्वसनीय नहीं माना जा रहा है।      -सुरिंदर पाल (अटारी बॉर्डर से)

अभिनंदन की वतन वापसी पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने जाहिर की खुशी

Live and updates India pakistan Wing commander Abhinandan Atari wagha border

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी पर पूरा देश खुश है। गिरफ्तारी के 55 घंटे बाद रात 9:10 बजे पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमृतसर के अटारी बार्डर पर अभिनंदन को भारत को सौंप दिया। अभिनंदन ने जैसे ही भारत की धरती पर कदम रखा अटारी से कन्याकुमारी तक भारत मां का जयघोष गूंज उठा। वायुसेना अधिकारियों के साथ अभिनंदन के माता-पिता ने उनका स्वागत किया। अभिनंदन के स्वागत के लिए शुक्रवार सुबह से ही बॉर्डर पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी।

देशभक्ति के गीतों और ढोल की थाप पर सुबह से रात तक लोग थिरकते रहे। हालांकि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के दबाव में प्रक्रिया के नाम पर विंग कमांडर की रिहाई रात तक लटकाया गया। जांबाज अभिनंदन के वतन लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन आपका घर वापसी पर स्वागत है। आपके अदम्य साहस से राष्ट्र गौरवान्वित है। हमारी सेनाएं 130 करोड़ भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है। वंदे मातरम।'
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'घर में आपका स्वागत है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पूरे देश को आप पर गर्व है।'
  • रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान आप पर गर्व है। पूरा देश आपकी वीरता और कृतज्ञता की सराहना करता है। विपत्ति के सामने आपने अपने को शांत रखा। आप हमारे युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। आपको सलाम। वंदे मातरम।'
  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, ‘हमारे देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब पाकिस्तान में फंसे किसी भारतीय सैनिक की इस तरह वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ। हम समझ सकते हैं कि हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को झुका दिया और पड़ोसी देश दबाव में आ गया।’
  • केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा, ‘हमें खुशी है कि अभिनंदन को रिहा किया जा रहा है। अगर वे इसे शांति सद्भाव के तौर पर बता रहे हैं तो हमें इस बात की भी खुशी है लेकिन उन्हें (पाकिस्तान को) अभी बहुत कुछ करना बाकी है।’ 
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन आपकी बहादुरी और जज्बे पर हमें गर्व है। वतन वापसी पर स्वागत और बहुत सारा प्यार।'

क्या-क्या हुआ?

Live and updates India pakistan Wing commander Abhinandan Atari wagha border
  • गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का एलान किया था। इमरान खान ने कहा था कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करेंगे। उन्होंने कहा था कि सदभावना के तहत वह ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, भारत ने अभिनंदन को हवाई मार्ग से लाने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे नहीं माना और वाघा बॉर्डर से ही पायलट को सौंपने का फैसला लिया। 
  • इससे पहले आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जानकारी दी कि पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी-वाघा में शुक्रवार को होने वाला रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया गया। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से समारोह किया गया।  
  • बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा पर दोपहर बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के मद्देनजर प्रशासनिक जरूरतों के कारण समारोह को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के अटारी में स्थित समारोह क्षेत्र में जनता को जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सैन्य आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ ही पाक रेंजर के जवान भाग लेते हैं। 
  • भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने की पाकिस्तान की घोषणा के बाद भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वह चाहता है कि पायलट को हवाई मार्ग से वापस भेजा जाए ना कि वाघा सीमा से।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि देर रात पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया कि वह अटारी-वाघा सीमा से ही पायलट को वापस भेजेगा। 
  • भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान भी विंग कमांडर वर्तमान को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान पाकिस्तान भेजने पर विचार कर रहा था। वर्तमान अब वाघा सीमा से स्वदेश लौटेंगे जो पाकिस्तान के लाहौर से करीब 25 किलोमीटर दूर है।
  • पायलट अभिनंदन को बुधवार को उस समय पकड़ा गया था जब उनके मिग 21 विमान को मार गिराया गया और वह नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान की ओर उतरे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की थी कि वर्तमान को शांति सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed