{"_id":"5a72acb64f1c1b462c8b5696","slug":"live-aam-budget-2018-arun-jaitley-budget-will-give-benefits-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट 2018: किसानों के लिए अरुण जेटली की पोटली से निकला तोहफा, होंगे ये फायदे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आम बजट 2018: किसानों के लिए अरुण जेटली की पोटली से निकला तोहफा, होंगे ये फायदे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना 5वां आम बजट संसद में पेश कर रहे हैं। जिस पर देश के हर वर्ग की निगाहें लगी हुई हैं। जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, वैसा ही दिखा। अरुण जेटली ने बजट के पहले हिस्से में ही किसानों के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने अपने कहा कि मोदी सरकार भारतीय किसानों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अरुण जेटली के भाषण में गांव-किसान के लिए क्या कुछ निकला पढ़ें यहां।
विज्ञापन
1. अरुण जेटली ने कहा कि अब किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मिलेगा। उन्होंने कहा कि खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन की लागत से डेढ़ गुना किया जाएगा। जेटली ने बताया कि इस साल 30 करोड़ टन फलों का उत्पादन हुआ है। सरकार का उद्देश्य है कि साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना कर दिया जाए।
विज्ञापन
2. अपने भाषण में अरुण जेटली ने कहा कि हमारे 86 फीसदी से अधिक किसान लघु एवं सीमांत किसान हैं। उनके लिए ग्रामीण कृषि बाजारों का विकास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
3. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि किसानों के लिए ई-नैम ग्रामीण बाजार बनाए जाएंगे। ताकि किसानों को भी डिजिटल किया जा सके।
4. अनाज उत्पादन की चर्चा करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि साल 2017-18 में हमारे देश में 275 मिलियन टन अनाज का उत्पादन किया गया।
5. अरुण जेटली ने कहा कि आलू. प्याज और टमाटर के लिए उत्पादन के लिए मोदी सरकार ऑपरेशन ग्रीन की स्थापना करेगी।