{"_id":"6566d5701e62fe4e7b04cb06","slug":"little-girl-requests-ktr-to-bring-disneyland-to-hyderabad-telangana-minister-reply-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: चुनाव से पहले छोटी बच्ची का डिज्नीलैंड को हैदराबाद लाने का अनुरोध, केटीआर ने कहा- पूरी कोशिश करूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: चुनाव से पहले छोटी बच्ची का डिज्नीलैंड को हैदराबाद लाने का अनुरोध, केटीआर ने कहा- पूरी कोशिश करूंगा
Wed, 29 Nov 2023 11:43 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:43 AM IST
सार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बच्ची के पिता ने राज्य के आईटी मंत्री के लिए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तेलंगाना चुनाव पर मेरी बेटी का केटीआर से अनुरोध।'
विज्ञापन
KTR Rao
- फोटो : Social Media
विस्तार
तेलंगाना में एक छोटी बच्ची ने राज्य मंत्री केटी रामा राव से डिज्नीलैंड को हैदराबाद में लाने का अनुरोध किया है। बच्ची के इस अनुरोध पर रामा राव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, राज्य में चुनाव का महौल गरमाया हुआ है, इस बीच बच्ची के पिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसे यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
छोटी बच्ची का तेलंगाना मंत्री से खास अनुरोध
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बच्ची के पिता ने राज्य के आईटी मंत्री के लिए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तेलंगाना चुनाव पर मेरी बेटी का केटीआर से अनुरोध।' वीडियो क्लिप में बच्ची ने तेलुगु में कहा, 'केटीआर मामा क्या आप डिज्नीलैंड को हैदराबाद में ला सकते हैं?' छोटी बच्ची के इस अनुरोध का केटीआर ने जवाब भी दिया। उन्होंने इस वीडियो पर कहा, 'मैं वादा नहीं कर सकता, लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा।'
यूजर्स की तरफ से भी आया प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसे देखकर यूजर्स भी खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कितना प्यारा अनुरोध है।' दूसरे यूजर ने कहा, 'हैदराबाद में सैकड़ों एकड़ जमीन है। अगर डिज्नीलैंड हैदराबाद आ जा तो वाकई अच्छा होगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'श्रीमान आपको इसे जरूर लाना चाहिए। डिज्नीलैंड या अन्य कोई थीम पार्क राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।' बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होना है, जिसमें बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस मुख्य पार्टियां हैं। चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

Can’t promise Beta but will try my best 👍 https://t.co/YwWrgHwBNH
— KTR (@KTRBRS) November 28, 2023