फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   List of 22 fake universities sent to the chief secretaries of the states

देश के इन 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की डिग्री अवैध, यूजीसी ने राज्य सरकारों को भेजी सूची

Mon, 11 Feb 2019 01:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 11 Feb 2019 01:43 AM IST
सार

  • यूजीसी एक्ट व कानून के तहत करें कार्रवाई करने का किया आग्रह
  • सूची में यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के विवि के नाम

विज्ञापन
List of 22 fake universities sent to the chief secretaries of the states
UGC

विस्तार

यूजीसी ने राज्य सरकारों को 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची भेजते हुए यूजीसी एक्ट और भारतीय कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। यूजीसी का कहना है कि फर्जी विश्वविद्यालय स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोग्राम की पढ़ाई करवा रहे हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने वाले छात्रों की डिग्री वैध नहीं है। छात्रों को दाखिले से पहले विश्वविद्यालय यूजीसी से मान्यता प्राप्त है या नहीं, इसकी जानकारी यूजीसी की वेबसाइट पर करने का आग्रह किया गया है।  

विज्ञापन


यूजीसी का कहना है कि दिल्ली का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (आईआईपीएम) के पास डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने की मान्यता नहीं है। इसलिए छात्रों को सूचित किया जाता है कि दिल्ली के इस शिक्षण संस्थान में दाखिला न लें, क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत उक्त शिक्षण संस्थान में किसी भी पाठ्यक्रम के अंतर्गत डिग्री प्रदान करने या पढ़ाई करवाने पर रोक लगा रखी है। इसी के तहत यूजीसी ने भी डिग्री प्रोग्राम की मान्यता रद कर दी है। 
विज्ञापन


फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में दिल्ली के कमर्शियल यूनिवर्सिटी दरियागंज, यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी दिल्ली, वोकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली, एडीआर सेंट्रल जुरिडिकल यूनिवर्सिटी नई दिल्ली, इंडियन इंस्टीयूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग दिल्ली, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी व आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्प्रीचुअल यूनिवर्सिटी) का नाम शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का वाराणसेय संस्कृत विवि, महिला ग्राम विद्यापीठ इलाहाबाद, गांधी हिंदी विद्यापीठ इलाहाबाद, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स होम्योपैथी कानपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश विवि कोसीकलां मथुरा, महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन प्रतापगढ़, इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद नोएडा और गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन मथुरा का भी नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस सूची में बाडागनवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशनल सोसायटी कर्नाटक, सेंट जोंस यूनिवर्सिटी कृष्णाअट्टम केरल, राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी नागपुर, डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी  तमिलनाडूृ, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन कोलकाता, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च कोलकाता का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed