फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Liquor sale ban: States move to denotify highways

राज्य सरकारों ने निकाला हाईवे पर शराबबंदी का तोड़

Wed, 05 Apr 2017 02:02 PM IST
amarujala.com, Presented By: संदीप भट्ट
amarujala.com, Presented By: संदीप भट्ट Updated Wed, 05 Apr 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Liquor sale ban: States move to denotify highways

एजेंसी / नई दिल्ली। राजमार्गों पर शराब बेचने पर लगी पाबंदी के बाद अब राज्य सरकारें इसकी तोड़ निकालने में जुट गई हैं। कुछ राज्य सरकारों ने अब राजमार्गों को ही डीनोटिफाई करने का रास्ता अख्तियार किया है। जबकि कुछ ने छूट हासिल करने के लिए कोर्ट का रास्ता तलाशना शुरू किया है। राजमार्गों पर शराब बिक्री बंद करने की पाबंदी के बाद हॉस्पेटिलिटी (होटल, रेस्तरां आदि) इंडस्ट्री चिंता में है। राज्य सरकारों को राजस्व घटने की चिंता सता रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्हें कुछ राज्यों से कई बार अनुरोध मिले हैं। ये राज्य चाहते हैं कि राष्ट्रीय राजमार्गों को डिस्ट्रिक्ट रोड घोषित कर दिया जाए ताकि राज्यों को राजस्व का घाटा न हो।
विज्ञापन


कुछ दूसरे राज्य शराबबंदी के आदेश के खिलाफ कोर्ट भी जाने का मन बना रहे हैं। इन राज्यों में गोवा शामिल है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के पास इस मामले में सटीक स्पष्टीकरण (आदेश पर) और संभवत: गोवा के लिहाज से फैसले पर पुनर्विचार के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध कर सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उन राज्यों की आबकारी नीति का अध्ययन करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जहां शराब पर पाबंदी है या फिर निगरानी में शराब बेची जा रही है। राज्यों में सड़कों के कुछ हिस्सों को डी-नोटिफाई किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed