फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lionel Messi expected to visit Kerala for Argentina's friendly match next year: Kerala CM

Kerala: अगले साल केरल आएगी अर्जेटीना की फुटबॉल टीम, सीएम विजयन ने दिग्गज लियोनेल मेसी के आने की भी जताई उम्मीद

Wed, 20 Nov 2024 09:28 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

अगले साल अर्जेंटिना की फुटबॉल टीम केरला आने वाली है। जिसको लेकर केरल के सीएम  पिनाराई विजयन ने फेसबुक पर घोषणा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना की टीम अगले साल केरल दौरे पर आएगी और उम्मीद है कि मेसी भी टीम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Lionel Messi expected to visit Kerala for Argentina's friendly match next year: Kerala CM
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और लियोनेल मेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उनके कप्तान लियोनेल मेसी केरल आने की संभावना है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक पर घोषणा की कि अर्जेंटीना की टीम अगले साल केरल दौरे पर आएगी और उम्मीद है कि मेसी भी टीम में शामिल होंगे। बता दें कि मेसी ने आखिरी बार 2011 में भारत में खेला था जब अर्जेंटीना ने कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ एक गोलरहित मैच खेला था। 
विज्ञापन


सीएम पिनाराई विजयन ने जताई उम्मीद
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में फुटबॉल के प्रति एक अलग ही प्रेम और जुनून है और अर्जेंटीना का दौरा इस खेल के प्रति राज्य के प्यार को दिखाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से केरल का नाम वैश्विक खेल मानचित्र पर गूंजेगा और राज्य की खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केरल के व्यापारिक समुदाय ने इस यात्रा के लिए वित्तीय सहायता देने की इच्छा जताई है। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने भी इस यात्रा के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है, और अगले डेढ़ महीने में इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने की पुष्टि
केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने भी पुष्टि की थी कि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को राज्य में आमंत्रित किया गया था और टीम ने 2025 में भारत में एक मैत्री मैच खेलने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि यह मैच पूरी तरह से सरकारी देखरेख में आयोजित किया जाएगा और केरल के व्यापार समुदाय का समर्थन प्राप्त होगा।


बता दें कि मेसी हाल ही में आठवीं बार बैलन डी'ओर पुरस्कार जीतने के बाद सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही, वह एमएलएस के पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने यह पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed