{"_id":"625eab21777ccc53b122f4dc","slug":"lieutenant-general-manoj-kumar-katiyar-has-been-appointed-as-the-next-director-general-of-military-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमान: ले. जनरल मनोज कुमार कटियार सैन्य अभियान के अगले महानिदेशक नियुक्त, एक मई से संभालेंगे पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमान: ले. जनरल मनोज कुमार कटियार सैन्य अभियान के अगले महानिदेशक नियुक्त, एक मई से संभालेंगे पद
Tue, 19 Apr 2022 06:49 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 19 Apr 2022 06:49 PM IST
सार
ले. जनरल मनोज कुमार कटियार एक मई से नया कार्यालय संभालेंगे।
विज्ञापन
Lieutenant General Manoj Kumar Katiyar
- फोटो : ANI
विस्तार
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार को सैन्य अभियान का अगला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह एक मई को नया कार्यालय संभालेंगे। कटियार को अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा जा चुका है।
1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग
इससे पहले वह 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम कर रहे थे। यह एक स्ट्राइक फॉर्मेशन है जिसका मतलब है पाकिस्तान और चीन दोनों के खिलाफ ऑपरेशन करना। उन्होंने सेना मुख्यालय में महानिदेशक स्टाफ के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
कटियार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1986 में राजपूत रेजिमेंट की 23वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। बाद में उन्होंने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ रेजिमेंट की कमान संभाली। उन्होंने अमेरिका के नेशनल वॉर कॉलेज से ग्रेजुएशन भी किया है।